यूपी में जीरो टॉलरेंस: 24 घंटे , दर्जन भर हत्याएं, फिर भी अपराध है काबू

IMG 20240331 WA0039
  • लखनऊ में दो स्थानों पर ताबड़तोड़ हुई फायरिंग
  • जौनपुर में पिता-पुत्रों की निर्मम तरीके से हत्या
  • गाजियाबाद में हिस्ट्रीशीटर का आतंक, पुलिस टीम पर झोंकी फायरिंग, गोली लगने से एक पुलिस जवान की मौत

लखनऊ। यूपी सरकार और पुलिस महकमा कानून-व्यवस्था को लेकर सबकुछ कंट्रोल में होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन कड़वा सच यह है कि बेख़ौफ़ बदमाशों ने 24 घंटे के भीतर एक दर्जन से अधिक हत्याओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली।
राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में रविवार शाम पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर भरी भीड़ के असलहों से लैस बदमाशों ने जमीन कारोबारी मुरसलीन के ऊपर गोलियों की बौछार कर जख्मी कर दिया जो अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है।
इस सनसनीखेज मामले की चर्चा खत्म भी नहीं हुई थी कि जौनपुर जिले के जाफराबाद थाना क्षेत्र स्थित महमदपुर कांध गांव निवासी पिता व दो बेटों के ऊपर किसी भारी वस्तु से वारकर बदमाशों ने मौत की नींद सुला दिया।

गाजियाबाद जिले के मसूरी क्षेत्र स्थित नाहल गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर कादिर को दबोचने के लिए नोएडा पुलिस दल-बल के साथ पहुंची कि बेख़ौफ़ हिस्ट्रीशीटर कादिर और उसके समर्थकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में सिपाही सौरभ के सिर में गोली लगने से मौत हो गई।

राजधानी लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर बदमाशों ने सनसनी फैला दी। यह तो महज बानगी भर शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में चाक-चौबंद का दावा करने वाली यूपी पुलिस की कार्यशैली पर गौर करें तो 24 घंटे के भीतर सूबे के अलग-अलग जिलों में 14 लोगों की हत्याएं बदमाशों ने कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी।
पुलिस के जिम्मेदार आलाधिकारियों के दावों पर नजर डालें तो जिस तरह से हुई ताबड़तोड़ घटनाओं से यही लग रहा है कि अब बदमाशों के भीतर खाकी वर्दी का खौफ नहीं रहा है।
बदमाशों के दुस्साहस का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने गाजियाबाद जिले के मसूरी क्षेत्र स्थित नहाल गांव में हिस्ट्रीशीटर कादिर और उसके समर्थकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक पुलिस जवान सौरभ के सीने में गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया।

ससे पहले की घटनाओं पर गौर करें कानपुर में कुख्यात विकास दुबे ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर आठ पुलिसकर्मियों के सीने में गोलियों की बौछार कर मौत के घाट उतार दिया था। हालांकि पुलिस ने मुठभेड़ में उसे और उसके भतीजे को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। सवाल है कि पुलिस के ऊपर बदमाशों का आतंक कोई पहला नहीं है वर्ष 20213 डीएसपी जिया उल हक को भी बदमाशों ने बेरहमी से पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया था। घटना के बाद पुलिस के आलाधिकारियों की नींद टूटती है लेकिन कुछ कदम चलने के बाद पूरी कवायद फाइलों में दफन हो कर रह जाती है, नतीजतन आज भी बेख़ौफ़ बदमाशों का कहर बरकरार है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Spread the love

Delhi Sports Uttar Pradesh

चीन को पछाड़ भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: चीन को हराकर भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड, तीरंदाजी में रचा इतिहास New Delhi :  एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर भारत की झोली में सातवां स्वर्ण पदक डाल दिया। चिखिता तनीप्रथी, प्रितिका प्रदीप और ज्योति […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू, 50% स्टाफ WFH

50% स्टाफ Work From Home, स्कूल होंगे हाइब्रिड! दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू New Delhi :  सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में संशोधित GRAP (Graded Response Action Plan) लागू कर दिया गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने प्रदूषण की स्थिति के अनुसार कार्रवाई के लिए चार चरणों […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

सऊदी की सुरक्षा में उतरेगा पाकिस्तान

सऊदी के लिए पाकिस्तान का बड़ा ऐलान Islamabad/Rome : सऊदी अरब की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान ने बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा है कि सऊदी अरब की रक्षा के लिए पाकिस्तान अपनी सैन्य क्षमताओं और उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर सकता है। उनका यह बयान ऐसे वक्त […]

Spread the love
Read More