व्हाट्सऐप चैटबॉट सेवा के लिए यूपी परिवहन विभाग को मिला एपीआई एक्सेस

download 1
  • केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) ने दी अनुमति
  • नागरिक सेवाओं में आएगा डिजिटल परिवर्तन,सुविधाएं अब और होंगी सरल
  • परिवहन विभाग के चैटबॉट सेवा- 8005441222 पर एक क्लिक में मिलेगी संपूर्ण जानकारी

लखनऊ, 27 मईः उत्तर प्रदेश में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम, पारदर्शी व तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) ने उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को व्हाट्सऐप आधारित चैटबॉट सेवा के लिए एपीआई एक्सेस (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) प्रदान करने की अनुमति दे दी है। बता दें कि यूपी परिवहन विभाग की ओर से मई के प्रथम सप्ताह में चैटबॉट सेवा- 8005441222 नंबर पर शुरू की गई थी।

आसानी से ही मिल जाएगी सारी जानकारी, नहीं लगाने होंगे कार्यालय के चक्कर

इस चैटबॉट सेवा के माध्यम से नागरिक अब केवल व्हाट्सऐप पर ही संवाद करके वाहन पंजीकरण विवरण, ड्राइविंग लाइसेंस सेवाओं, चालान जानकारी एवं आवेदन की स्थिति से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे नागरिकों को बार-बार कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। यह सेवाएं कहीं से भी और कभी भी प्राप्त की जा सकेंगी। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि नागरिकों की गोपनीयता से जुड़ा कोई भी डेटा साझा नहीं किया जाएगा। सभी प्रावधानों व सुरक्षा दिशानिर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

इस सेवा से मिलने वाले मुख्य लाभ
परिवहन विभाग का चैटबॉट- 8005441222
सेवाओं की 24×7 उपलब्धता
कार्यालय में भीड़ कम होगी
पारदर्शिता में वृद्धि
समय एवं धन की बचत
डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा

यह पहल प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को स्मार्ट और उत्तरदायी बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। विभाग शीघ्र ही आमजन के लिए यह सेवा प्रारंभ करने की कार्यवाही कर रहा है। औपचारिकताएं पूरा करने में कुछ समय अवश्य लगेगा।
ब्रजेश नारायण सिंह, परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश

Spread the love

Jaunpur crime news
Crime News Uttar Pradesh

जौनपुर: बच्ची की हत्या के बाद हंगामा, कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची

Jaunpur crime news : यूपी के जौनपुर में चार साल की बच्ची की हत्या के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि बच्ची एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। सोमवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में […]

Spread the love
Read More
Indian politics update
Uttar Pradesh

पूर्व एडीजी प्रेम प्रकाश आजाद समाज पार्टी में शामिल

चंद्रशेखर आजाद की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता Indian politics update :  उत्तर प्रदेश कैडर के 1993 बैच के सेवानिवृत्त IPS अधिकारी एवं पूर्व ADG प्रेम प्रकाश ने आज़ाद समाज पार्टी  (Kanshi Ram) की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चंद्रशेखर आज़ाद की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। प्रेम प्रकाश […]

Spread the love
Read More
U P Gram Secretariat 
homeslider Uttar Pradesh

ग्राम सचिवालय में एक जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

CM योगी की मंशा के अनुरूप उपस्थिति का तैयार होगा रोस्टर, आय- जाति- निवास प्रमाणपत्र व खतौनी आदि के लिए होगा त्वरित निस्तारण राजस्व परिषद ने सभी जिलाधिकारियों को जारी किए निर्देश, बुधवार से लेखपालों की नियमित उपस्थिति होगी सुनिश्चित मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर ग्राम सचिवालय बनेंगे ‘वन स्टॉप सर्विस सेंटर’, ग्रामीणों को मिलेगी […]

Spread the love
Read More