कुछ राशियों को मिल रहा है भाग्य का साथ, जानें कौन है वो राशियां…

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

आज का राशिफल व पंचांग- 20 मई, 2025, मंगलवार

आज और कल का दिन खास

20 मई 2025 : त्रिलोकनाथ अष्टमी आज।

20 मई 2025 : मासिक कालाष्टमी आज।

20 मई 2025 : पंचक आज से होंगे प्रारम्भ।

20 मई 2025 : चैनानी माताजी का मेला आज।

20 मई 2025 : संत दादूदयाल का पुण्य दिवस आज।

21 मई 2025 : अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस कल।

21 मई 2025 : आतंकवाद विरोध दिवस कल।

आज का राशिफल- 20 मई, 2025, मंगलवार

मेष राशि : आज आप पर तनाव व चिंता हावी रहेगी। आप अपने प्रोफेशन में परिवर्तन की कामना करेंगे। पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी। पेरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। आज जोखिम न उठाएं।

वृषभ राशि : अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

मिथुन राशि : रोज़ नई योजना बनती है पर चालू एक नहीं होती। परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ आजकल अच्छी घुल-मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

कर्क राशि : आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। किसी भी विवाद से बचें।

सिंह राशि : दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतों का सान्निध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।

कन्या राशि : किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।

तुला राशि : अपने कॅरियर को लेकर आप ईमानदार नहीं हैं। संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

वृश्चिक राशि : समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच-विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

धनु राशि : आप के हौसले से ही आप उन्नती करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

मकर राशि : कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आपकी गलती के कारण बने बनाय काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। किसी चीज़ से डरे हुए हैं क्या?

कुम्भ राशि : बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। आज कहीं से पुराना फंसा हुआ पैसा मिलने के चांस बनेंगे।

मीन राशि : आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपकी मेहनत से उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। निवेश आदि कार्य में सफल होंगे। कुबुद्धि से हानि संभव है।

आज का पंचांग- 20 मई 2025, मंगलवार 

तिथि   सप्तमी,    05:54 AM,

अगले दिन

अष्टमी     04:58 AM

नक्षत्र    धनिष्ठा    07:33 PM

करण       बव,    05:54 AM,

बालव      05:31 PM

पक्ष      कृष्ण

अगले दिन

योग        एन्द्र     02:49 AM

वार      मंगलवार

सूर्योदय          05:27 AM

सूर्यास्त           07:07 PM

चन्द्रमा  मकर  07:36 AM

राहुकाल  03:42 – 05:25 PM

विक्रमी संवत्  2082

शक सम्वत  1947 ( विश्वावसु )

मास अमांत      वैशाख

मास पूर्णिमांत   ज्येष्ठ

शुभ मुहूर्त

अभीजित 11:50 – 12:45 PM

नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर (मो. 9116089175) पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Astrology homeslider

आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी सफलता और किसे बरतनी होगी सावधानी

आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। जहां कुछ लोगों को करियर और आर्थिक मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है, वहीं कुछ को संयम और सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। पढ़िए सभी 12 राशियों…. राजेन्द्र गुप्ता मेष : कार्यस्थल पर आप शानदार प्रदर्शन करेंगे और उत्साह के साथ काम […]

Read More
Astrology homeslider

आज का राशिफल: प्रेम-विवाह और करियर में किसकी चमकेगी किस्मत

आज का दिन कई राशियों के लिए प्रेम, विवाह और करियर के लिहाज़ से खास संकेत लेकर आया है। जहां कुछ लोगों की लव लाइफ में मिठास घुलेगी, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियो… राजेन्द्र गुप्ता मेष : आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण हैं। प्यार का मौसम […]

Read More
Astrology homeslider Religion

विश्व दलहन दिवस आज: पोषण, पर्यावरण और खाद्य सुरक्षा की रीढ़ हैं दालें

राजेन्द्र गुप्ता लखनऊ। हर साल 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2018 में दालों के महत्व और उनके पोषण संबंधी लाभों को वैश्विक स्तर पर पहचान देने के उद्देश्य से घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दालें केवल पौष्टिक भोजन नहीं हैं, बल्कि वे […]

Read More