पहलगाम हादसा: दस मिनट तक तड़तड़ाती रहीं गोलियां

चारों ओर चीख-पुकार बचाओ-बचाओ और पल भर में चलीं गईं 26 जिन्दगियां

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चटक दोपहर का समय। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र स्थित बायसरन घाटी में मंगलवार को दूरदराज और अलग-अलग देशों से आए पर्यटकों में खुशी का माहौल था कि इसी दौरान अचानक वहां पर बंदूकों से गोलियां उगलने लगी। तड़ तड़ की आवाज को कुछ लोगों ने समझा पटाखे की आवाज है। लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि यह पटाखे की आवाज नहीं यह दहशतगर्द आतंकियों द्वारा कहर बरपाया जा रहा है।

बेख़ौफ़ आतंकी अंधाधुंध फायरिंग झोंक वहां पर मौजूद दो दर्जन से अधिक लोगों को मौत की नींद सुला दिया।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के पांव जहां थे वहीं ठिठक गए।
देखते ही देखते वहां चीख-पुकार मच गई। चारों ओर गोली से घायल तड़प रहे थे। वायरल हो रही वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अपनों को खून से सना देख तड़प रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ लोग इधर-उधर छिपकर घटनास्थल की तस्वीर लेने की कोशिश की, लेकिन आतंकियों का खूनी चेहरा देख सहम गए। बताया जा रहा है कि देश व प्रदेश के लिए खतरा बने आतंकियों ने करीब दस मिनट तक गोलियां बरसाकर 26 लोगों को मौत की नींद सुला दिया।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद लखनऊ पुलिस चला रही है चेकिंग अभियान

पहलगाम की घटना के बाद यूपी अलर्ट मोड पर, राजधानी में चलाया जा रहा विशेष चेकिंग अभियान। मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और शॉपिंग मॉल्स में पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ लगातार चला रहे हैं चेकिंग अभियान। डीसीपी (मध्य) आशीष श्रीवास्तव, एसीपी व इंस्पेक्टर हजरतगंज के साथ पुलिस फोर्स ने‌ आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा- कहीं कोई संदिग्ध वस्तु दिखे तो तुरंत पुलिस को दे सूचना।

Uncategorized

‘राज्य घाटे में हैं, फिर भी मुफ्त योजनाएं बांट रहे’, फ्रीबीज पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी

देश में चुनावों के दौरान घोषित की जाने वाली मुफ्त योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। शीर्ष अदालत ने राज्यों की वित्तीय स्थिति और फ्रीबीज की संस्कृति पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि घाटे में चल रहे राज्य अगर लगातार मुफ्त सुविधाएं बांटेंगे, तो इससे दीर्घकालिक आर्थिक विकास प्रभावित होगा। सुनवाई […]

Read More
Uncategorized

बिना हेलमेट बाइक सवारों का वीडियो वायरल: दिल्ली की सड़कों पर स्टंटबाजी का खौफनाक नजारा

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोशल मीडिया पर दो बाइक सवारों का स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है। बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवक दिल्ली की सड़कों पर बसों और ऑटों के दरवाजे खोलते नजर आ रहे हैं। ये युवक कभी डीटीसी बस का तो कभी ऑटो का गेट खोलते दिख […]

Read More
Uncategorized

कोयला घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 100.44 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच

नई दिल्ली। गैरकानूनी कोयला खनन से जुड़े चर्चित मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत 100.44 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है। यह कदम उस जांच का हिस्सा है, जिसमें बड़े पैमाने पर अवैध खनन, कोयला […]

Read More