संतान के लिए मासूम छात्रा की चढ़ा दी बलि

  • दुबग्गा पुलिस ने कत्ल करने वाली महिला को दबोचा
  • घटना में इस्तेमाल आला कत्ल बरामद
  • सैरपुर क्षेत्र में हत्या कर फेंकी गई मिली थी मासूम की लाश

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र स्थित बरावन खुर्द निवासी छोटे लाल की आठ वर्षीय बेटी की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।पुलिस के मुताबिक उसके कत्ल की साज़िश गिरफ्तार जुगनू के पति सोनू रची थी।  सोनू की पत्नी जुगनू को संतान नहीं थी। वह औलाद के लिए तंत्र-मंत्र करने लगा कि 21 जनवरी को डलिया में रखकर सब्जी बेचने घर निकली छात्रा को सोनू ने धरदबोचा और पत्नी जुगनू के सहयोग से गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया।

दुबग्गा पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर सोनू की पत्नी जुगनू को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल साइकिल, प्लास्टिक की पन्नी व मोबाइल फोन बरामद कर ली है।  वहीं घर से लापता हुई छात्रा की खोज में जुटी दुबग्गा पुलिस ने गिरफ्तार जुगनू एवं उसके पति सोनू को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत लिया था कि पुलिस हिरासत से छूटे बरावन कला निवासी सोनू जोशी उर्फ पंडित (34) ने शनिवार की रात फांसी लगा ली। पत्नी ने पुलिस पर थाने बुलाकर मारपीट करने, लापता बच्ची की हत्या में जेल भेजने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई जुगनू मूल रूप से जनपद हरदोई की रहने वाली है।

Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More