टैक्स कम होने पर व्यापारियों में खुशी की लहर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बजट 2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  के द्वारा लाया गया नया टैक्स रिजीम स्वागत योग्य फैसला है, 12 लाख तक की इनकम को टैक्स फ्री किए जाने से लोगों के खर्च करने की क्षमता बढ़ेगी, जिसका सीधा फायदा बाजार को पहुंचेगा और व्यापारी वर्ग को व्यापार में कुछ गति मिलने की संभावना जगी है।

कुछ और सराहनीय कदम भी लिए गए हैं जिनमें प्रमुख है,

MSMES के क्रेडिट गारंटी कवर को 5 करोड़ से बढाकर 10 करोड़ किया जाना , स्टार्टअप के लिए क्रेडिट गारंटी कवर को 20 करोड रुपए तक बढ़ाया जाना, छोटे उद्योगों के लिए विशेष क्रेडिट कार्ड जारी करना, जिनकी सीमा ₹500000 होगी।
लेबर इंटेंसिव सेक्टर के लिए सरकार प्रोत्साहन योजना लाएगी यह भी एक सराहनीय कदम है, फुटवियर और लेदर के क्षेत्र में विशेष योजनाएं बनाने की बात सरकार द्वारा की गई है इससे देश में और प्रदेश में फुटवियर और लेदर व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी और इससे रोजगार भी मिलेंगे। एक ओर जहां कुछ उम्मीदें जगी है वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को एक बार फिर निराशा भी हाथ लगी है सरकार द्वारा व्यापारियों की मांगों को पुनः अनदेखा किया गया है , व्यापारियों को आ रही दिक्कतों को दूर करने की कोई कोशिश नहीं की गयी। व्यापारियों द्वारा लंबे समय से की जा रही gst सरलीकरण , ई-कॉमर्स पॉलिसी, रिटेल ट्रेड पॉलिसी के साथ अन्य सभी मांगो पर विचार नहीं किया गया है , बजट में प्रत्यक्ष रूप से खुदरा व्यापारियों के लिए किसी भी योजना का ऐलान न किया जाना निराशा पूर्ण है।

Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More
Central UP

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की “आजाद रूह”

लखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को “आजाद रूह” में समाहित करके नृत्य नाटिका के माध्यम से संत गाडगे  महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज शाम मंचित किया गया। लेखन, संगीत, वाइस ओवर, निर्देशन संग अमृता प्रीतम के किरदार को कथक गुरु सुरभि सिंह ने अपने शिष्यों के […]

Read More