महाकुंभ में फिर लगी आग, 15 टेंट जलकर हुए राख

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ से आज फिर एक बुरी खबर मिल रही है। गुरुवार को फिर से करीब 15 टेंट में आग लग गयी जिसकी वजह से अफरातफरी का माहौल बन गया। हालाँकि दमकल की गाड़ियों ने बड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।

खबर है कि जिस स्थान पर लगे टेंट में आग लगी है वहां पर लोगों की भीड़ कम थी, जिसके चलते समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। यह घटना संगम क्षेत्र में हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत के एक दिन बाद हुई है। गौरतलब है कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अवसर पर पवित्र स्नान करने के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच हुई धक्का-मुक्की में कुल 30 लोगों की मौत हो गई व 60 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 19 जनवरी को सेक्टर 19 कैंपसाइट इलाके में करीब तीन गैस सिलेंडरों में विस्फोट के बाद महाकुंभ में भीषण आग लग गई थी। अग्निशमन विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और आग पर काबू पा लिया। आग के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। (BNE )

homeslider Raj Dharm UP

आरके विंटर कप 2026 का भव्य समापन, आरके क्रिकेट ट्रेनिंग बनी विजेता

लखनऊ में खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश। लखनऊ में आयोजित आरके विंटर कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। युवा खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मुरादाबाद जेल में अधीक्षक की लूटने पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

शासन व्यस्त, जेल अधीक्षक लूट में मस्त, बंदी त्रस्त मनचाही बैरेक में जाने के बंदियों से वसूली जा रही मोटी रकम मुफ्त में लगने वाली मुलाकात पर्ची के लिए वसूले जा रहे 10 रुपए प्रति मुलाकाती नया लुक संवाददाता लखनऊ। मुख्यालय व्यस्त, जेल अधीक्षक मस्त, बंदी त्रस्त…यह हाल प्रदेश की मुरादाबाद जेल का है। मुरादाबाद […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

योगी सरकार का 10वां बजट पेश, नई योजनाओं के लिए ₹43,565 करोड़ का प्रावधान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपना 10वां बजट पेश कर एक अहम राजनीतिक और प्रशासनिक पड़ाव हासिल किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बजट को राज्य के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत कदम बताया। खास बात यह रही कि इस बार नई योजनाओं के […]

Read More