आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए अफ्रीकी देशों के साथ खड़ा भारत

शाश्वत तिवारी

न्यूयॉर्क। भारत ने आतंकवाद का मुकाबला करने को लेकर अफ्रीकी देशों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए अपना योगदान सक्रिय रूप से जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने यूएनएससी ओपन डिबेट में ‘अफ्रीका के नेतृत्व वाले और विकास-केंद्रित आतंकवाद’ पर भारत का वक्तव्य देते हुए अफ्रीकी देशों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा भारतीय राजदूत हरीश ने अफ्रीका में आतंकवाद के संकट को हराने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए एक मजबूत, प्रभावी और सुसंगत प्रतिक्रिया के महत्व पर प्रकाश डाला और इसके लिए दुनिया को एक साथ आने का आह्रान किया। आतंक के खिलाफ दुनिया के साझा सहयोग को प्राथमिकता देते हुए हरीश ने कहा कि हमें इसके खिलाफ दृढ़ता से खड़े होना होगा और आतंकवाद विरोधी समूहों द्वारा दुष्प्रचार फैलाने के लिए नई और उभरती प्रौद्योगिकियों के दोहन पर भी नजर रखनी होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली डिक्लेरेशन पर आधारित अबू धाबी सिद्धांत और अल्जीरिया के मार्गदर्शक सिद्धांत इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

उन्होंने कहा आतंकवाद से सख्त शून्य-सहिष्णुता (जीरो-टॉलरेंस) नीति के साथ निपटना होगा और दोहरे मानकों के लिए कोई जगह नहीं छोड़नी होगी। अफ्रीका में संघर्ष की पुनरावृत्ति को रोकने और स्थायी शांति और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख शांति निर्माण सिद्धांतों का पालन करना होगा। घरेलू समाधानों के माध्यम से अपनी चुनौतियों का समाधान करने में अफ्रीकी नेतृत्व का समर्थन करें। भारतीय राजदूत ने कहा कांगो, सूडान और सोमालिया में शांति स्थापना मिशनों में भारत की भागीदारी और हमारे भारत-अफ्रीका रक्षा मंत्रियों की बैठक के माध्यम से हमने आतंकवाद का मुकाबला करने और क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया है। भारत इस संकट के खिलाफ अफ्रीकी भाइयों और बहनों के साथ दृढ़ता से खड़ा है।

homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ आंदोलन तेज, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिका-यूरोप में जबरदस्त प्रदर्शन

नया लुक डेस्क वॉशिंगटन/यूरोप। ईरान के साथ संभावित युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मध्य पूर्व के तनाव के बीच अब अमेरिका और यूरोप में भी उनके खिलाफ विरोध की लहर तेज हो गई है। ‘नो किंग्स’ (No Kings) नाम से हो रहे इन प्रदर्शनों में लाखों […]

Read More