गांधी चौक पर लपटों का तांडव घर में रखे लाखों के कीमती सामान जलकर राख

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवा/महराजगंज। नौतनवा नगर के गांधी चौक पर स्थित एक मकान में अचानक आग से अफरातफरी का माहौल हो गया, वहीं घटना स्थल पर तत्काल दमकल एवं अन्य बचाव कर्मी मौके पर पहुंच गए, बताया जा रहा है आग इतनी तेज थी कि, दमकल विभाग को आग पर नियंत्रण करने में घंटों लग गए। मिली खबर के मुताबिक नौतनवां नगर के सबसे व्यस्त तम क्षेत्र गांधी चौक पर एक रिहायशी मकान के द्वितीय तल पर आज अचानक आग लगने से भगदड़ का माहौल बन गया, हालांकि इस आगजनी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन घर मे रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय तहसील प्रशासन व पुलिस की टीम पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां जय प्रकाश त्रिपाठी,तहसीलदार करन सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव,नौतनवां थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह भारी संख्या में पुलिस टीम के साथ पहुंचे और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में सभी के सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More