दुस्साहस : सपा नेता की गोली मारकर हत्या

  • बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां
  • चुनावी रंजिश का मामला आया सामने
  • पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी
  • अमरोहा जिले थाना रहरा क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। अमरोहा जिले के रहरा क्षेत्र स्थित जयतौली में असलहों से लैस बदमाशों ने सपा नेता इशरत अली की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।

अमरोहा जिले के रहरा थाना क्षेत्र स्थित जयतौली निवासी इशरत अली सोमवार को किसी काम से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान असलहों से लैस बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। जबतक वे कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत की नींद सुला दिया। गोली लगते ही वह गिर पड़े। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल इशरत अली को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या के पीछे चुनावी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। जांच-पड़ताल में जुटे पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More