यूपी बोर्ड की बड़ी खबरें :  नकल करते पकड़े गए तो नहीं जांची जाएंगी कापियां

  • नकल करवाने वालों पर एक करोड़ जुर्माना या कारावास की सजा
  • यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली बार की ऐसी व्यवस्था

लखनऊ।   उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 की शुरुआत 24 फरवरी से हो रही है और इस बार यूपी बोर्ड ने परीक्षा की प्रक्रिया में कई अहम बदलाव किए हैं। खासकर नकल को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत अब नकल करने पर परीक्षार्थियों को केवल नकल की कॉपी निरस्त नहीं की जाएगी, बल्कि नकल करवाने वाले व्यक्तियों पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना या जेल की सजा भी हो सकती है। यह कदम यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल रोकने के लिए उठाया गया है और इससे संबंधित सभी पहलुओं का खुलासा बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने किया है।

बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने कहा- कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अवांछित तत्व भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत अनुचित साधन का प्रयोग करने वाले परीक्षार्थियों को आर्थिक जुर्माना तथा कारावास की सजा दी जाएगी।

संशोधित नियमावली में यह प्रावधान है कि जुर्माना या दंड उन परीक्षार्थियों पर लागू नहीं होंगे जो शैक्षणिक, तकनीकी, व्यवसायिक या अन्य योग्यता प्राप्त करने के लिए सार्वजनिक परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। हालांकि परीक्षार्थी परीक्षा में किसी पेपर का उत्तर देने में अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए या लिप्त पाए जाते हैं तो ऐसी परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालो के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ को मिला करोड़ का ग्रीन कॉरिडोर, राजनाथ सिंह करेंगे लोकार्पण

उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में आज विकास का एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार किए गए ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के दूसरे चरण का लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath कार्यक्रम में […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

हापुड़ में छापेमारी के दौरान घर से 32 गैस सिलेंडर बरामद

उत्तर प्रदेश के Hapur जिले में प्रशासन की छापेमारी के दौरान एक घर से बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने कुल 32 सिलेंडर जब्त किए, जिनमें 18 भरे हुए और 14 खाली सिलेंडर शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई जिला […]

Read More
Analysis homeslider National

इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला जीवन गरिमा और कानून के बीच गहरी बहस

भारत में जीवन के अधिकार को संविधान का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह बहस भी तेज हुई है कि क्या किसी व्यक्ति को गरिमा के साथ मरने का अधिकार भी होना चाहिए। गाजियाबाद के 31 वर्षीय हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट द्वारा पैसिव इच्छामृत्यु की अनुमति दिए जाने […]

Read More