बेंगलुरु में खुला अमेरिकी वाणिज्य दूतावास, व्यापार-निवेश को मिलेगा बढ़ावा

बेंगलुरु। भारत के आईटी हब बेंगलुरु में शुक्रवार को अमेरिकी वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन हुआ। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस कदम को भारत-अमेरिका संबंधों में एक महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि जल्द ही भारत भी लॉस एंजिल्स में अपना वाणिज्य दूतावास खोलेगा।

जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा बेंगलुरु में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के उद्घाटन का हिस्सा बनना खुशी की बात है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी और उनकी टीम को बधाई। भारत-अमेरिका सहयोग हमारे दोनों देशों के बीच मजबूत लोगों के बीच संबंधों से प्रेरित है। यह प्रौद्योगिकी, नवाचार, अंतरिक्ष, रक्षा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में स्पष्ट है। अमेरिकी वाणिज्य दूतावास इन साझेदारियों को मजबूत करने, विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और प्रतिभा की गतिशीलता को सुविधाजनक बनाने में मदद करेगा।

उद्घाटन सत्र के दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि हम देश के तौर पर नए दूतावासों को खुलवाने का समर्थन कर रहे हैं, ताकि हमारा दुनिया से और गहरा जुड़ाव हो सके। भारत-अमेरिका संबंधों के विस्तार के बारे में बोलते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा आज, जब हम एआई, ईवी, अंतरिक्ष और ड्रोन के युग में हमारे सामने मौजूद सभी संभावनाओं को देखते हैं, तो हमारे रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा तकनीक पर आधारित होंगे। भारत में मौजूदा अमेरिकी वाणिज्य दूतावास चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई में हैं। बेंगलुरु में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की स्थापना की मांग लंबे समय से की जा रही थी और अब उम्मीद है कि इससे कर्नाटक के निवासियों के लिए वीजा आवेदन प्रक्रिया आसान हो जाएगी। इसके साथ ही नया वाणिज्य दूतावास मुख्य रूप से अमेरिका और कर्नाटक के बीच आर्थिक और राजनीतिक संबंधों को मजबूत करने के साथ ही अमेरिका-भारत के बीच निवेश एवं व्यापार को भी बढ़ावा देगा।

Business

सोने में आई नरमी, चांदी के दाम भी कम जानिए आज के नए रेट

देश में कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। हाल के दिनों में तेजी दिखाने के बाद अब सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी के दाम भी नीचे आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार में अनिश्चितता और निवेशकों की बदलती रणनीति के कारण यह […]

Read More
Business

अमेरिका का बड़ा फैसला: समुद्र में फंसे रूसी तेल की खरीद को मिली अस्थायी मंजूरी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता के बीच अमेरिका ने एक अहम फैसला लिया है। अमेरिकी प्रशासन ने समुद्र में ट्रांजिट के दौरान फंसे रूसी कच्चे तेल को खरीदने के लिए कुछ देशों को अस्थायी अनुमति देने की घोषणा की है। यह निर्णय ऐसे समय में सामने आया है जब […]

Read More
Business Foods homeslider

मध्य पूर्व तनाव का असर अब खाने पर: दूध-पनीर की सप्लाई पर मंडराया संकट

मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब केवल तेल और गैस तक सीमित नहीं रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर क्षेत्र में समुद्री व्यापार बाधित होता है तो इसका प्रभाव खाद्य आपूर्ति पर भी पड़ सकता है। खासतौर पर डेयरी उत्पाद जैसे दूध, पनीर और कंडेंस्ड मिल्क की सप्लाई प्रभावित होने […]

Read More