विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों पर आधारित हो सकता है आम बजट

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी, 2025 को अपना आठवां आम बजट पेश करेंगी जिसमें वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने का रोडमैप दिख सकता है। इस साल एक फरवरी शनिवार को पड़ रहा है और उसी दिन बजट पेश किया जाएगा। यह मोदी 3.0 सरकार का पहला पूर्ण बजट होगा और बजट आमतौर पर सुबह 11 बजे लोकसभा में पेश किया जाता है और उसके बाद उसे राज्यसभा के पटल पर भी रखा जाता है। वित्त मंत्री के रूप में सीतारमण का यह आठवां बजट होगा, जिसमें अब तक उनके द्वारा पेश किए गए दो अंतरिम बजट भी शामिल हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार की पूरी कोशिश वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की है और वित्त मंत्री का पूरा जोर इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह ही इन्फ्रास्ट्रक्चर व्यय, सामाजिक कल्याण, ग्रामीण भारत के साथ ही अर्थ व्यवस्था में हाल में आई नरमी को गति देने के उपायों पर हो सकती है। इसमें आम लोगों विशेषकर नौकरीपेशा लोगों को भी राहत मिल सकती है ताकि उनकी व्यय योग्य आय में वृद्धि हो सके और उनके व्यय से अर्थव्यवस्था को गति देने में मदद मिल सके।

आमतौर पर शनिवार को शेयर बाजार में अवकाश होता है लेकिन बजट पेश किये जाने के मद्देनजर शनिवार, एक फरवरी को शेयर बाजार खुले रहेंगे। भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) एक फरवरी, 2025 को शनिवार होने के बावजूद खुले रहेंगे और बजट वाले दिन लाइव ट्रेडिंग सेशन होगा। शेयर बाजार द्वारा जारी एक सर्कुलर में इसकी पुष्टि की गई है। शनिवार को बाजार अपने नियमित समय के साथ सामान्य रूप से संचालित होंगे। (वार्ता)

Business Economy

फरवरी में इक्विटी म्यूचुअल फंड में बढ़ा निवेश, 25,978 करोड़ रुपये का इनफ्लो दर्ज

भारत में म्यूचुअल फंड निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत होता दिखाई दे रहा है। फरवरी महीने में इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश बढ़कर 25,978 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो जनवरी के मुकाबले लगभग 8 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी Association of Mutual Funds in India (AMFI) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों में सामने आई […]

Read More
Business

गैस सप्लाई संकट से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, ESMA लागू कर तय की प्राथमिकता

वैश्विक हालात के बीच देश में घरेलू गैस आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। सरकार ने आपात प्रावधानों के तहत  आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम कार्य (ESMA) लागू करते हुए प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को प्राथमिकता के आधार पर तय करने का आदेश जारी किया है। यह कदम ऐसे […]

Read More
Business Economy homeslider

साइबर हमलों का बढ़ता खतरा, IT कंपनियों को NASSCOM की चेतावनी

भारत के आईटी सेक्टर को लेकर एक अहम चेतावनी सामने आई है। उद्योग संगठन NASSCOM ने देश की आईटी कंपनियों को साइबर सुरक्षा के प्रति अधिक सतर्क रहने और अपने सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने की सलाह दी है। संगठन का कहना है कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में साइबर हमलों का खतरा बढ़ सकता है, […]

Read More