कुलपति की अध्यक्षता में पीएम-उषा प्रोजेक्ट के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक संपन्न

अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में पीएम-उषा प्रोजेक्ट के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्यों के साथ वित्त अधिकारी और कुलसचिव ने भाग लिया। बैठक में प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा करते हुए कुलाधिपति एवं राज्यपाल के निर्देशानुसार, प्रस्तावित निर्माण कार्यों की समयबद्ध निगरानी के लिए निगरानी समिति के गठन का निर्णय लिया गया।

सह-समन्वयक डॉ. धीरेन्द्र चौधरी ने प्रोजेक्ट के अंतर्गत क्रय की वर्तमान स्थिति से बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को अवगत कराया। वहीं, प्रोजेक्ट समन्वयक प्रो. गिरिधर मिश्र ने कुलाधिपति की अध्यक्षता में शासन के साथ हुई ऑनलाइन बैठक के निर्देशों को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के समक्ष प्रस्तुत किया तथा यह भी बताया की इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी भुगतान SNA स्पर्श के माध्यम से सीधे किए जाएंगे। कुलपति प्रो. वंदना सिंह बैठक में प्रोजेक्ट के प्रगति की समीक्षा की एवं प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिये, साथ ही यह भी निर्देश दिया कि जेम शासनादेश के तहत जेम पोर्टल के माध्यम से सभी उपकरणों की खरीद की जाए। बैठक में वित्त अधिकारी संजय राय, कुलसचिव महेंद्र कुमार, उप-सचिव अजीत सिंह बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. मनोज मिश्र, सौरभ पाल, प्रो. राम नारायण, प्रो. देवराज सिंह, डॉ० आलोक दास आदि उपस्थित रहे।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Uttar Pradesh

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक की गिरफ्तारी सराहनीय: नरसिंह पांडे

       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महाराजगंज। नेपाल की वर्तमान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तथा पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी कराकर प्रशंसनीय कार्य किया है। यह नेपाल की जनता की भावनाओं के अनुरूप है। उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने शनिवार को नेपाल के पूर्व […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More