अयोध्या से सपा अवधेश के बेटे को दे सकती है टिकट

अजय कुमार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित विधानसभा सीटों में से अयोध्या जिले की मिल्कीपुर और अंबेडकरनगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी में नाम का मंथन शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि संसद का मौजूदा सत्र खत्म होने के बाद दिल्ली से लौटते ही अखिलेश इस पर फाइनल मुहर लगा देंगे। सूत्रों की मानें तो मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत वहीं कटेहरी से लालजी वर्मा की बेटी छाया वर्मा सपा की तरफ से चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। बात मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की करें तो यहां से साल 2022 के विधानसभा चुनाव में 13 हजार वोटों से अवधेश प्रसाद ने जीता था। वहीं लोकसभा में चुनाव इस विधानसभा में सपा को 8000 वोटों से बढ़त मिली. कटेहरी विधानसभा सीट में लालजी वर्मा ने साल 2022 का विधानसभा चुनाव 7 हजार वोटों से जीता था लेकिन लोकसभा चुनाव में कटेहरी में उन्हें 17 हजार वोटों की बढ़त मिली थी।

मिल्कीपुर और कटेहरी के अलावा यूपी की जिन सीटों पर उपचुनाव होना है उसमें फूलपुर, मझवा, मीरापुर, करहल, कुंदरकी, गाजियाबाद और खैर विधानसभा, रायबरेली की ऊंचाहार सीट भी शामिल हैं। यूपी की इन 10 सीटों के उपचुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक ओर जहां सपा को उम्मीद है कि उसके लिए लोकसभा चुनाव सरीखा परिणाम होगा वहीं बीजेपी अपनी सीटें दोबारा हासिल करने के साथ ही विधानसभा में अपनी संख्या बढ़ाने पर जोर देगी। दोनों ही खेमों में तैयारियां जारी हैं। अभी तक चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है।

Analysis Business homeslider Raj Sabha Ran

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

मार्च 2026 का महीना भारत के लाखों रेस्तरां मालिकों, ढाबेदारों और छोटे खाने-पीने के कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने जैसा बन गया है। देश के सबसे बड़े सुबह उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों से लेकर गांव-देहात तक में एलपीजी गैस संकट ने खानपान के धंधे में लगे लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी […]

Read More
Analysis Entertainment homeslider Raj Dharm UP

धुरंधर-दो से कैसे बेनकाब हुई अखिलेश की मुस्लिम परस्त राजनीति

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जितनी धमाकेदार है, उससे कहीं ज्यादा राजनीति के गलियारों में तूफान मचा रही है। फिल्म में ‘अतीक अहमद’ नामक एक ऐसा किरदार दिखाया गया है, जो असल माफिया अतीक अहमद से मेल खाता है। इस किरदार के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित […]

Read More
Analysis homeslider National

धर्म बदलते ही खत्म होगा SC दर्जा, सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया सख्त नियम

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक ऐसा फैसला सुनाया जिसने सामाजिक न्याय की पूरी बहस को फिर से गरमा दिया है। अदालत ने साफ कहा कि हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी और धर्म में जाने वाला व्यक्ति अनुसूचित जाति का दर्जा तुरंत खो देता है। यह फैसला आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट […]

Read More