नौतनवां के प्रत्येक वार्डो के जरूरतमंदों को विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बांटा कंबल और साल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज।भीषण ठंड को देखते हुए शनिवार को नौतनवा नगर पालिका ने एक बड़ा राहत कार्यक्रम आयोजित किया। नगर के 14 वार्डों में एक साथ जरूरतमंदों के बीच विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी और चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी की उपस्थिति में कंबल और साल वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विधायक ऋषि त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि इस कड़ाके की ठंड में हर जरूरतमंद व्यक्ति तक राहत पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। जनता के हितों के लिए चेयरमैन और मैं मिलकर कार्य कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि आज 14 वार्डों की हजारों जरूरतमंद महिलाओं को साल और पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। अब तक 16 वार्डों में यह राहत सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। यह हमारा कर्तव्य है कि ठंड में कोई भी व्यक्ति असुविधा महसूस न करे। ठंड से बचाव के लिए साल और कंबल वितरण गोरखा स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, लंका बाबा कुटी परसोहिया, मधुबन इंटर कॉलेज और वार्ड नंबर सात में सभासद राहुल दुबे के आवास पर किया गया। कार्यक्रम में सभी वार्डों के सभासद भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल में सहयोग दिया।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More