सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जला कर साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (CJA) ने महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को ठंड से दी राहत

लखनऊ। पत्रकारों के शीर्ष संगठन साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (CJA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाश्वत तिवारी के निर्देश पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीबू खान, प्रदेशाध्यक्ष शहंशाह आब्दी द्वारा यूपी में जारी भीषण ठंड को देखते हुए आमजनमानस को, विशेषकर महाकुंभ, प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाया गया।

इस दौरान पत्रकारों के साथ ही स्थानीय पुलिस व अन्य लोगों ने इस कार्य की भूरि – भूरि प्रशंसा की है। ये अलाव थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के चौकी चौराहा, अल्लीपुर बाजार, सुल्तानपुर घोष चौराहा तथा कस्बा प्रेमनगर सहित अन्य स्थान पर जलवाए गए हैं।
इंसानियत और समाजसेवा के मनोभाव से साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आगे भी महाकुंभ जाने वाले मार्ग सहित अन्य इलाकों में भी जलव जलते रहने का निर्णय लिया है। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, खागा तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु मौर्या, ऐरायां ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास एवं ऐरायां ब्लॉक महासचिव मेराज अहमद सहित अन्य पत्रकार व आमजन उपस्थित रहे हैं।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More