विवेकानंद जन्म जयंती समारोह में इस बड़ी शख्सियत ने दिया राष्ट्र सेवा का संदेश

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज में मानव सेवा समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद की जन्मजयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्वामी मुक्तानाथानन्द अध्यक्ष रामकृष्ण मठ ने आशीर्वचन दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री के अलावा कालेज की प्राचार्य उशोसी घोष,मुरलीधर आहूजा,पीके घोष,रोहित अग्रवाल ने संबोधित किया। डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती के अगले दिन महाकुंभ का शुभारंभ होगा। यह दुनिया के लिए सनातन संदेश की भांति है। करोड़ों श्रद्धालु बिना किसी भेदभाव के संगम के जल से आचमन करेंगे। अमृत स्नान करेंगे। भारत ही नहीं दुनिया के सैकड़ों देशों से लोग यहां पहुंचेंगे।

छि..छिः इतना घिनौना कार्य कैसे कर सकता है कोई पिता, गिरफ्तार

सनातन संस्कृति में जो मानवता और मानव कल्याण का संदेश दिया गया, उसका महाकुंभ में प्रत्यक्ष अनुभव किया जा सकता है। स्वामी विवेकानंद ने भी इसी मानवता का संदेश दिया था। दुनिया को भारत की शाश्वत और मानवतावादी संस्कृति का ज्ञान दिया। विश्व ने विस्मय के साथ उनको सुना। उन्होंने पश्चिमी देशों को बता दिया कि भारत राजनीतिक रूप से परतंत्र हो सकता है, लेकिन विश्व गुरु को सांस्कृतिक रूप से कभी गुलाम नहीं बनाया जा सकता।

गड़बड़ खबरः भाई ने बहन से की शादी, अब दोनों बने पति-पत्नी!

स्वामी विवेकानन्द के प्रत्येक ध्येय वाक्य भारतीय संस्कृति उद्घोष करने वाले है। उनसे संबंधित समारोह उत्सव से विचारों की प्रेरणा मिलती है। उनका व्यक्तित्व व कृतित्व राष्ट्रवाद की प्रेरणा देता है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक राजदूत के रूप में जब उन्होंने शिकागो में अपनी बात रखी तो पूरा माहौल बदल गया। भाईयों बहनों के सम्बोधन से लेकर उन्होंने भारतीय संस्कृति की अवधारणा ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की बात कहकर भारत को ऐसे देश में नई पहचान दिलाई।

homeslider Raj Dharm UP

अखिलेश यादव बोले: भारत की ताकत गंगा-जमुनी तहज़ीब

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने देश की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत पर जोर देते हुए कहा कि भारत की सबसे बड़ी पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहज़ीब और साझा संस्कृति है। राजधानी Lucknow में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में अलग-अलग धर्म और समुदाय के लोग एक-दूसरे के त्योहारों और […]

Read More
homeslider Politics Raj Dharm UP

राहुल गांधी का बड़ा बयान: नेहरू जीवित होते तो कांशीराम कांग्रेस से ही बनते मुख्यमंत्री

राहुल गांधी  ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू आज जीवित होते, तो वे बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशी राम को कांग्रेस से ही मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता तैयार कर देते। राहुल गांधी यह बात कांशीराम की […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पिछली कड़वी यादों को भुला अखिलेश की पश्चिमी यूपी में बड़ी चुनावी रैली की तैयारी

समाजवादी पार्टी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी औपचारिक रूप से शुरू कर दी है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव 29 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दादरी में समानता भाईचारा रैली के जरिए अपना चुनावी अभियान शुरू करेंगे। यह महज एक रैली नहीं है, बल्कि यह उस बड़ी राजनीतिक योजना की शुरुआत […]

Read More