महाकुंभ में बने स्वच्छ सुजल गांव का जलशक्ति मंत्री ने किया उद्घाटन

  • स्वच्छ सुजल गांव में बनाए गए नए बुंदेलखंड को निहारा

लखनऊ /महाकुम्भ नगर। महाकुंभ मेला क्षेत्र में आने वाले श्रृद्धालु यूपी में जल जीवन मिशन की उपलब्धियों से रूबरू हो सकें। इसके लिए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र में राज्य स्वच्छता एवं पेयजल मिशन द्वारा बनाए गए ‘स्वच्छ सुजल गांव’ का उद्घाटन किया। नारियल फोड़कर स्वच्छ सुजल गांव का उद्घाटन करने के बाद जल शक्ति मंत्री ने भगवान शिव जी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया और स्वच्छ सुजल गांव में बने जल मंदिर में बैठकर जलशक्ति मंत्री ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। महाकुंभ मेला क्षेत्र के करीब 40000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैले इस अत्याधुनिक प्रोटोटाइप गांव के बारे में बताते हुए जल शक्ति मंत्री ने कहा कि इसमें जल जीवन मिशन के पहले बुंदेलखंड और जल जीवन मिशन योजना के बाद बुंदेलखंड और प्रदेश के अन्य हिस्सों में आए परिवर्तन को दिखाया गया है।

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि आज घर-घर नल से जल पहुंच रहा है। जिससे लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि अब तक पूरे प्रदेश में 2 करोड़ 35 लाख करोड़ तक नल कनेक्शन पहुंचाया जा चुका है। इस मौके पर राज्य स्वच्छता एवं पेयजल मिशन के अधिशासी निदेशक बृज राज सिंह यादव एवं वरिष्ठ मीडिया सलाहकार राधा कृष्ण त्रिपाठी मौजूद थे।

जलशक्ति मंत्री ने गांव में बने डिजिटल गेम जोन का लिया आनंद

स्वच्छ सुजल गांव में लगी प्रदर्शनी, इलेक्ट्रॉनिक वॉल और मिशन की सफलता दर्शाने के लिए बनाई गई आर्ट गैलेरी का भ्रमण करने के बाद जल शक्ति मंत्री ने डिजिटल गेम जोन में द वॉटर रन गेम का भी आनंद लिया। द वॉटर रन गेम में जल जीवन मिशन द्वारा सप्लाई किए जा रहे स्वच्छ पेयजल की खूबियों को गेम के माध्यम से दर्शाया गया है। इसमें गेम खेलने वाले व्यक्ति को एक गंदे पानी और एक साफ पानी का विकल्प दिया जाता है। दौड़ते समय यदि व्यक्ति साफ पानी को सिलेक्ट करता है, तो उसकी लाइफलाइन बढ़ती जाती है। इसके बाद जलशक्ति मंत्री ने स्वच्छ सुजल गांव में बनी गौशाला में पहुंचकर गौ माता को गुड़ खिलाया।

homeslider Raj Dharm UP

CM ने कहा, ‘डबल इंजन’ सरकार की इंफ्रास्ट्रक्चर नीति का दिख रहा असर, क्षेत्रीय विकास को मिली नई रफ्तार

दिल्ली-उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड को जोड़ने वाले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का राष्ट्र को समर्पण मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी इकोनॉमिक कॉरिडोर से वुडवर्क, स्पोर्ट्स गुड्स और कृषि उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार, जिन लोगों ने समाज को विभाजित किया, उनसे विकास और रोजगार की उम्मीद […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी में सख्त नियम लागू: बिना HSRP वाहनों पर 15 अप्रैल से बड़ा एक्शन, 15 हजार तक का लगेगा जुर्माना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वाहन मालिकों के लिए बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। 15 अप्रैल से बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट (HSRP) वाले वाहनों की न तो प्रदूषण जांच होगी और न ही ऐसे वाहनों को वैध प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। नियमों का पालन न करने पर वाहन मालिकों को भारी जुर्माना […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

मालिकों के इशारे पर भाजपा ख़त्म कर रही भारत का व्यापार : अखिलेश यादव

बीजेपी देश की अर्थव्यवस्था को ख़त्म करने का रच रही षडयंत्र लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 1857 की क्रांति के बाद अब मेरठ से एक और स्वतंत्रता आंदोलन जन्मेगा और वो होगा आज के साम्राज्यवादी सत्ताधारी गिरोह और उनके संगी-साथियों के खि़लाफ़। सच्चाई तो ये है कि बीजेपी […]

Read More