पत्नी की बहन पर आया दिल तो आधी रात में रेप कर बैठा, जानें कहां का है मामला और क्या है घटना

  • एक पत्नी ने ही पति पर मुकदमा दर्ज कराया, दरिंदे पति ने लूट ली थी बहन की आबरू
  • जीजा साली के रिश्ते को कलंकित कर बैठा यह शख्स, आधी रात में किया रेप
  • नीयत खराबी का ऐसा उदाहरण आपने देखा सुना नहीं होगा,जानकर रह जाएंगे दंग

लखनऊ। वो अपने जीजा के घर आई थी। वो अपने दीदी के पास आई थी। वो रिश्ते को देखने समझने आई थी। वो अपने लोगों से प्यार पाने आई थी, लेकिन किस्मत का खेल देखिए, जिस जीजा की वजह से वो सुरक्षित महसूस करती, उसी बदनीयत शख्स ने उसकी आबरू लूट ली। आधी रात को वो चुपके से अपनी पत्नी के पास से निकला और साली के साथ बलात्कार करने लगा। जब वो चीखने चिल्लाने लगी तब बहन दौड़कर आई और उसी उस वहशी दरिंदे से बचाया। मामला अब थाने पहुंच चुका है और पत्नी ने ही पति पर मुकदमा दर्ज करा दिया।

खबरों के मुताबिक  उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। अब यहां मुजफ्फरनगर के शाहपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ही पति के खिलाफ तितावी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। यहां पर महिला ने अपनी पति पर छोटी बहन से दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर मारपीट करने और तीन तलाक देकर बाहर निकालने का आरोप लगाया है।

महिला ने तितावी थाने में पुलिस को बताया कि 14 साल पहले उसकी शादी यहां के निवासी इमरान से हुई थी। शादी के बाद से ही पति दहेज की लिए प्रताडि़त कर रहा था। पति ने छोटी बहन की शादी अपने छोटे भाई से कराने की शर्त रखी। जिसके बाद ये शादी हो गई। महिला ने बताया कि इस शादी के बाद से पता चला कि पति छोटी बहन पर बुरी नजर रखता है। पीडि़ता ने बताया कि नौ अक्टूबर की रात उसे नींद आ गई।

रात को छोटी बहन से दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था पति

रात दो बजे छोटी बहन के चीखने की आवाज सुनकर वह कमरे से बाहर निकली तो वहां पर जो देखा उसके होश ही उड़ गए। यहां पर पति छोटी बहन से दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। इसे बाद उसने छोटी बहन को बचाया। इसके बाद गुस्साए पति ने दोनों की पिटाई कर दी। अगले दिन घटना की जानकारी मिलने पर घर आए भाई के साथ भी पति ने मारपीट की। इसके बाद तीन तलाक देकर उसे और बहन को घर से निकाल दिया।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Sports

ICC का बड़ा ऐलान, सेमीफाइनल में ये संभालेंगे जिम्मेदारी

 T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए अंपायर और मैच रेफरी के नामों की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और खिताब से सिर्फ दो कदम दूर खड़ी चार टीमों के बीच मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को Eden Gardens, […]

Read More
homeslider National

PM मोदी के YouTube पर सब्सक्राइबर्स की संख्या सुनकर हो जाएंगे हैरान

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने डिजिटल दुनिया में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनके आधिकारिक YouTube चैनल ने 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वे दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं। यह उपलब्धि केवल […]

Read More