आधार कार्ड का दुरुपयोग : कैसे पता करें कहीं आपके नाम पर तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल?

लखनऊ। आज हर भारतीय के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है, न केवल पहचान का प्रमाण है, बल्कि सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच का जरिया भी है। हालांकि, इसकी बढ़ती उपयोगिता के साथ आधार कार्ड के दुरुपयोग के मामले भी सामने आए हैं। कई बार ऐसा होता है कि किसी अन्य व्यक्ति के पास आपका आधार नंबर पहुंच जाता है और वह इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन अब चिंता की बात नहीं है। UIDAI ने “ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री” फीचर लॉन्च किया है, जिससे आप यह जांच सकते हैं कि आपके आधार नंबर का अनधिकृत उपयोग तो नहीं हो रहा।

कैसे चेक करें कि आपका आधार सुरक्षित है?

UIDAI के myAadhaar पोर्टल पर “ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री” का विकल्प उपलब्ध है। यहां से आप अपने आधार नंबर की गतिविधियों को देख सकते हैं।

चेक करने की प्रक्रिया:

  1. myAadhaar पोर्टल पर जाएं: https://myaadhaar.uidai.gov.in लिंक खोलें।
  2. लॉगिन करें : आधार नंबर और कैप्चा भरें, फिर OTP के जरिए लॉगिन करें।
  3. “Authentication History” विकल्प चुनें: लॉगिन के बाद मुख्य पेज पर “ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री” विकल्प पर क्लिक करें।
  4. समयावधि का चयन करें: तीन महीने, छह महीने या एक साल की अवधि चुनें।
  5. हिस्ट्री जांचें : यहां आधार से जुड़ी सभी गतिविधियां दिखेंगी। अगर कोई अनजान लेन-देन या ट्रांजैक्शन दिखे, तो सतर्क हो जाएं।

संदिग्ध गतिविधि मिलने पर क्या करें?

अगर आपको कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है, तो तुरंत UIDAI से संपर्क करें।

UIDAI से संपर्क के तरीके

  1. टोल-फ्री नंबर : 1947 पर कॉल करें।
  2. ईमेल : [email protected] पर अपनी शिकायत भेजें।

सुरक्षा के लिए सुझाव

अपनी आधार जानकारी को निजी रखें।

नियमित रूप से “ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री” की जांच करें।

अनजान कॉल या मैसेज के जरिए आधार जानकारी साझा न करें।

UIDAI का यह फीचर आपको आधार की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करता है। अपने दस्तावेज की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें और किसी भी अनधिकृत गतिविधि को गंभीरता से लें। (BNE)

Business Technology

AI समिट इंडिया 2026 लाइव अपडेट्स: हेल्थकेयर सेक्टर में आज हो सकते हैं बड़े ऐलान

भारत की राजधानी दिल्ली में हाल ही में आयोजित AI Summit India 2026 का आयोजन हुआ। यह समिट एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और भविष््य की टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा कार्यक्रम है। इसमें दुनियाभर की टॉप ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनियों के लीडर्स और अंतरराष्ट्रीय पॉलिटिकल लीडर्स हिस्सा ले रहे हैं। यह पहली बार है जब […]

Read More
homeslider Science & Tech Technology

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया भारत का पहला ‘AI फेस्ट – 2026’ रजिस्ट्रेशन पोर्टल किया लॉन्च

चंडीगढ़/भारत । युवा इनोवेटर्स को सशक्त बनाने, क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने और प्रभावी विचारों (आइडियाज़) को टेक्नोलॉजी-आधारित, रियल-वर्ल्ड सॉल्यूशन में बदलने के लिए, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भारत का पहला एआई फेस्ट लॉन्च किया। इस तीन तीन दिवसीय मेगा इनोवेशन पहल में तीन फ्लैगशिप प्लेटफॉर्म शामिल हैं, जिनमें ‘‘सीयू इन्नोवफेस्ट 2026’, कैंपस टैंक और सैंडबॉक्स शामिल हैं। […]

Read More
Crime News homeslider National Technology

क्या आपका फोन स्मार्ट है? यदि हां तो इसे हैक होने से ऐसे बचाएं

अब इंसान स्मार्ट हो या न हो, उसका फोन जरूर स्मार्ट होगा। जाहिर है आप अपने स्मार्ट फोन से लगाव भी रखते होंगे। लेकिन शायद आपको यह नहीं पता कि आपके स्मार्ट फोन पर किसी ‘और’ की बुरी नजरें भी जमी हुई हैं। वह आपके निजी डाटा के साथ-साथ आपकी कई निजी जानकारियां चुराने की […]

Read More