प्रयागराज में महाकुंभ मेले की समाप्ति तक यूपी में पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक, डीजीपी कार्यालय से निर्देश जारी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ। डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले की समाप्ति तक पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। इस बाबत सभी पुलिस कमिश्नर, एडीजी जोन, आईजी रेंज और जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश जारी कर दिया गया है। विशेष परिस्थिति में अवकाश लेने के लिए उच्चाधिकारियों की अनुमति लेनी होगी। बता दें कि 13 जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने महाकुंभ 45 दिन तक जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

जल, थल और नभ तीनों स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम

महाकुम्भ 2025 में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने वृहद तैयारी की है। जल, थल और नभ तीनों स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। इन्हीं सुरक्षा इंतजामों को परखने के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रदेश पुलिस की प्राथमिकता में है और इसके लिए सभी स्तरों पर तैयारी पूरी कर ली गई है।

सबसे बड़े समागम को लेकर वृहद तैयारी

मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के निर्देश पर सुरक्षा की पुख्ता तैयारी की गई है। मुख्य स्नान के दिन जल, थल और नभ तीनों स्तर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ हमारे लिए बहुत बड़ा अवसर है, जब इस पूरी पृथ्वी पर इतना बड़ा मानव समागम होने जा रहा है। लगभग 40 से 50 करोड़ लोग इस 45 दिन में यहां पर आएंगे। बहुत बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु भी यहां पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ को लेकर पिछले कुछ माह से युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर, इक्विपमेंट और मैनपॉवर सभी कुछ अनुकूल है। हमारी तैयारी भी अच्छी है और इसको और बेहतर बनाने के प्रयास कर रहे हैं। इस बार आपदा प्रबंधन फायर सेफ्टी तथा ट्रैफिक के लिए विशेष फंड्स जारी किए गए हैं।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More