जनता की समस्याओं पर तत्काल हो कार्रवाई : योगी

  • कड़ाके की ठंड में भी आयोजित हुआ योगी का  जनता दर्शन कार्यक्रम
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

गोरखपुर शुक्रवार को कड़ाके की ठंड के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नए साल के पहले जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित व संतुष्टिपरक समाधान का भरोसा दिया। सबको आश्वस्त किया कि किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए इस बार जनता दर्शन का आयोजन मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में किया गया। यहां कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक फरियादी से मिले।

मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। यदि कोई किसी की भूमि पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसे अपनी कानून सम्मत सबक सिखाया जाए।

 गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में CM योगी ने की गोसेवा

गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शुक्रवार सुबह दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। सीएम योगी जब भी गोरखनाथ मंदिर में होते हैं तो गोसेवा उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा रहती है। शुक्रवार सुबह भी वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोशाला में सीएम योगी ने चारों तरफ भ्रमण करते हुए गोवंश को उनके नामों से पुकारा। उनकी आवाज इन गोवंश के लिए जानी पहचानी है। प्यार भरी पुकार सुनते ही कई गोवंश दौड़ते-मचलते हुए उनके पास आ गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके माथे पर हाथ फेरा, उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री ने गोशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गोवंश के स्वास्थ्य व पोषण की जानकारी ली और ठंड के मौसम में विशेष देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सरकार की किसानों को सस्ते ब्याज दर पर ऋण देने की घोषणा हवा हवाई!

सहकारी ग्राम विकास बैंक अभी भी 11.50 प्रतिशत दर पर दे रहा किसानों को लोन मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना से लाभान्वित होते 2.86 करोड़ किसान उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव ग्राम विकास बैंक की तानाशाही हुआ खुलासा नया लुक संवाददाता लखनऊ। प्रदेश सरकार को किसानों को सस्ती ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराने की घोषणा हवा हवाई […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

प्रदेश में लॉ एंड आर्डर को ही मार दी गयी गोली: अखिलेश यादव

अब भाजपाई ‘आस्तीनी अपराधी’ ही कर रहे भाजपा सरकार का एनकाउंटर लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में लॉ एंड आर्डर को ही गोली मार दी गयी है। अब भाजपाई ‘आस्तीनी अपराधी’ ही भाजपा सरकार का एनकाउंटर कर रहे हैं, जिन्हें भाजपाइयों ने भूमिगत तरीक़े से पाला-पोसा […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा ज्ञापन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ को ज्ञापन देकर शिकायत की है, कि समाजवादी पार्टी माँग करती है। कि संपूर्ण प्रकरण की विस्तृत जांच कराकर जिन शिक्षक मतदाताओं के मतदाता आवेदन पत्र/फार्म 19 को जिला विद्यालय निरीक्षकों […]

Read More