गरीब व जरूरतमंदो को ठंड से बचाना पुनीत कार्य : शुक्ल

  • अधिवक्ता परिषद ने जरूरतमंदो में बांटा कम्बल

प्रतापगढ़। भीषण सर्दी में गरीब व जरूरतमंदो को कंबल देकर सर्दी से बचाना पुण्य का काम है। उक्त बातें फौजदारी के वरिष्ठ विद्वान अधिवक्ता राममिलन शुक्ल ने गुरुवार को अधिवक्ता परिषद अवध की प्रांतीय महामंत्री मीनाक्षी परिहार सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन से प्रतापगढ़ ईकाई द्वारा दीवानी न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कहा। इस दौरान शुक्ल ने कहा कि गरीब असहायों के मदद हेतु आर्थिक रुप से मजबूत लोगों कों आगे आना चाहिए। इस दौरान दिवानी न्यायालय के बाहर दुकान रखकर अपनी जीविका का निर्वहन कर रहे जरूरतमंदो में कम्बल वितरण किया गया।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भारतीय भाषा अभियान के जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि भीषण ठंड में समाज के सामर्थ्य वान लोगों को जरुरतमंद को ठंड से बचाव हेतु वस्त्र व अन्य उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध करानी चाहिए। अंत में परिषद के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ता परिषद अधिवक्ताओं में राष्ट भाव से ओत-प्रोत होकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों की सहायता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह  कंबल वितरण  की शुरुआत जो आज हुई है वह ठंड भर जारी रहेगी। इस मौके पर प्रमुख रूप स्वीटी मिश्रा, प्रभाकर यादव, आशीष गुप्ता, अनुराग मिश्र, अश्वनी पाण्डेय सहित आदि मौजूद रहे।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More