साल के पहले दिन पांच लोगों की हत्या से दहली राजधानी

  • आरोपी गिरफ्तार, वजह साफ नहीं पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी
  • नाका क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ । पुलिस अफसरों के तमाम दावों के बावजूद साल के पहले दिन एक शख्स ने अपनी मां सहित पांच लोगों की निर्मम हत्या कर सनसनी फैला दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने खूनी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि मां सहित पांच लोगों की जान क्यों इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

बताया जा रहा है कि आगरा से लखनऊ आकर मंगलवार रात एक अरशद नाम का युवक मां सहित पांच लोगों के साथ नाका क्षेत्र स्थित शरणजीत होटल में ठहरा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात किसी कारण को लेकर अरशद ने मां और चार बहनों को मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पुलिस ने इस घटना को घरेलू कलह माना है। पुलिस जांच में जुट गयी है।

सनाका के पुलिस के मुताबिक आरोपी अरशद ने पारिवारिक कलह के कारण मां और उसकी चार बहनों की हत्या कर दी। आरोपी अरशद ने इस हादसे को कबूल भी किया है। मृतकों में नौ वर्षीय आलिया, 19 वर्षीय अल्शिया, 16 वर्षीय अक्सा और 18 वर्षीय रहमीन अस्मा शामिल हैं।आगरा के इस्लाम नगर के तेहड़ी बगिया के कुबेरपुर के रहने वाले इस परिवार के साथ हुई इस घटना से इलाके में शोक की लहर है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

homeslider International

रूट बदला, तनाव के चलते दिल्ली-मैनचेस्टर फ्लाइट 7 घंटे बाद वापस लौटाई गई

अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात पर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर लगातार दिखाई दे रहा है। हाल ही में इंडिगो  की दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही एक उड़ान को टेकऑफ के लगभग सात घंटे बाद वापस लौटना पड़ा। यह विमान नई दिल्ली से ब्रिटेन के शहर मैनचेस्टर के लिए रवाना हुआ था।उड़ान भरने के बाद विमान […]

Read More
homeslider Weather

मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, कई राज्यों में लू का अलर्ट

मार्च की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग India Meteorological Department (IMD) के अनुसार उत्तर और पश्चिम भारत के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक गर्मी का […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

मां की बहादुरी के आगे हारा तेंदुआ! चार साल के बेटे को जबड़े से छुड़ाने के लिए गन्ने से किए ताबड़तोड़ वार

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला लेकिन साहस से भरा मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने चार साल के बेटे की जान बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़ने का साहस दिखाया। मां की बहादुरी के आगे आखिरकार तेंदुए को बच्चे को छोड़कर भागना पड़ा। क्या […]

Read More