अश्विन की पोस्ट से मचा हंगामा: रोहित व कोहली के फैंस हुए नाराज़

लखनऊ। भारत के अनुभवी पूर्व स्पिनर आर अश्विन की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने क्रिकेट फैंस के बीच हलचल मचा दी। मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) के दौरान अश्विन ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया, जिसे रोहित शर्मा और विराट के प्रशंसकों ने अपने स्टार खिलाड़ियों पर तंज समझ लिया।

बताया गया है कि अश्विन ने सोमवार सुबह 9:49 बजे लिखा कि अच्छे लीड तब उभरते हैं जब वे किसी भी चीज के लिए संकल्प दिखाते हैं। हालांकि, इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं था, लेकिन कोहली और रोहित के फैंस ने इसे उनके खिलाफ मान लिया और ट्रोलिंग शुरू कर दी। बढ़ते विवाद के बीच अश्विन ने स्पष्ट किया कि उनकी पोस्ट का मकसद किसी को नीचा दिखाना नहीं था। उन्होंने लिखा, कि ये ट्वीट उन लोगों के लिए नहीं है जिनके पास फैन क्लब है। लेकिन यह सफाई भी फैंस को शांत नहीं कर पाई। ट्रोल्स ने उन्हें कोहली और रोहित से जलने की सलाह दे डाली।

आखिरकार, अश्विन ने अपनी पोस्ट का मकसद साफ करते हुए बताया कि यह यशस्वी जायसवाल को लेकर थी, जिनके संकल्प और प्रदर्शन की वह सराहना कर रहे थे। इस सफाई के बाद मामला थोड़ा शांत हुआ, लेकिन सोशल मीडिया (Social media) पर इस विवाद ने जमकर सुर्खियां बटोरी।

homeslider Sports

टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न पर विवाद: हार्दिक पांड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप

टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं इस जीत से जुड़ा एक विवाद भी सामने आया है। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर पुणे में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह मामला उस समय से […]

Read More
homeslider Sports

हार्दिक पांड्या ने एमएस धोनी की बराबरी की, भारत के दूसरे सबसे सफल खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए New Zealand national cricket team को 96 रनों से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya ने भी एक खास उपलब्धि हासिल की है। इस जीत के […]

Read More
Sports

टी20 विश्व कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया को 131 करोड़ का इनाम

भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है। Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि घोषित की है। इस घोषणा के बाद खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों […]

Read More