सादगी, ईमानदारी और नीतिगत प्रतिबद्धता के प्रतीक थे मनमोहन सिंह : गोविन्द मिश्र

  • पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न

महराजगंज। महराजगंज के सक्सेना सभागार, पीजी कॉलेज में आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की पुण्य स्मृति में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, साहित्यकार एवं राजनीतिक दलों के नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा हल्ला बोल के कार्यकारी अध्यक्ष गोविन्द मिश्रा ने की, जबकि संचालन का दायित्व जिलाध्यक्ष अशफ़ाक खान ने निभाया।

सभा में प्रमुख रूप से फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सिद्धार्थ नाथ शुक्ला, समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के उपाध्यक्ष विजय जायसवाल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नूर आलम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद सिंह, कपिल देव शुक्ला, अब्दुल गनी, सपा नेता जितेंद्र यादव, लेखक केएम अग्रवाल, प्रबंधक सलीम ख़ान, समसुल जुहा खान, समाजसेवी देवेश पांडेय और कवि राजेश स्वर्णकार ने डॉ. सिंह के व्यक्तित्व, विनम्रता और राष्ट्र सेवा के प्रति उनके अद्वितीय योगदान को स्मरण किया।

सभा को संबोधित करते हुए युवा हल्ला बोल के कार्यकारी अध्यक्ष गोविन्द मिश्रा ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी का जीवन सादगी, ईमानदारी और नीतिगत प्रतिबद्धता का प्रतीक था। उनके नेतृत्व में देश ने आर्थिक विकास के कई महत्वपूर्ण पड़ाव पार किए। उनकी दूरदृष्टि और समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। डॉ मनमोहन सिंह ने  हमेशा आम लोगों के हितों को सोचा। मनमोहन सिंह जी की बातों को आम जन मानस तक पहुंचाना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सभा को संबोधित करते हुए फरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने कहा की डॉ मनमोहन सिंह जी का पूरा जीवन ही प्रेरणादायी है उनके कार्यकाल में रोज़गार लिए मनरेगा जैसी योजना आई, उनके कार्यकाल में सूचना के अधिकार का क़ानून आया, उनके ही कार्यकाल में खाद्य सुरक्षा क़ानून भी आया। आम लोगों के अधिकारों को मनमोहन सिंह जी की सरकार ने मज़बूत बनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा हल्ला बोल के जिलाध्यक्ष अशफ़ाक खान ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री रहते हुए भारत में लुक ईस्ट नीति को अपनाया तथा प्रधानमंत्री  बनने पर  आर्थिक मंदी में दौर में भी भारतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया। कार्यक्रम के आयोजन में संतोष सत्यार्थी, तशरीफ़ ख़ान, चंद्रशेखर जायसवाल, अंकित मिश्रा, सत्येंद्र गुप्ता, किशन गुप्ता, गोपाल शाही, रऊफ़ सिद्दीक़ी और अरुण गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Purvanchal

धनघटा तहसील बार का सख्त फैसला: बिना पंजीकरण वकालत करने वालों को 14 मार्च तक का समय

आशुतोष मिश्र  संतकबीरनगर। तहसील बार एसोसिएशन धनघटा की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को अध्यक्ष दिलीप राय और महामंत्री मिठाई लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तहसील परिसर में बिना पंजीकरण के वकालत कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने […]

Read More
Purvanchal

महुली के शराब की दुकान हटाने के लिए महिला अधिवक्ता का संघर्ष जारी, DM के समाधान दिवस में फिर लगाई अर्जी

पिछले डेढ़ माह में चार बार समाधान दिवस में गुहार लगाने के बाद भी समस्या का नहीं हो सका समाधान  शराबियों के हुडदंग और खुले में सड़क किनारे बिक रहे मांस से नाराज़ है क्षेत्र के लोग आशुतोष मिश्रा  संतकबीरनगर । महुली नाथनगर मार्ग पर स्थित शराब की दुकान को हटाने के लिए महिला अधिवक्ता […]

Read More
Purvanchal

मुखलिसपुर ठाकुरद्वारा मंदिर में रिंकी दास बनीं कार्यवाहक पुजारी

आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर। मुखलिसपुर स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में पिछले माह मुख्य पुजारी बाबा कमल दास के निधन के बाद पूजा पाठ में व्यवधान आ गया था। पिछले एक पखवाड़े तक पूजा को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सामूहिक बैठक कर रिंकी दास को मंदिर की कार्यवाहक […]

Read More