प्रयागराज में आगामी महाकुंभ को लेकर भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बार्डर पर पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान खतरे को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। SSB और पुलिस ने सभी पगडंडी रास्तों और आने-जाने वाले मार्गों पर गश्त बढ़ा दी है। डीजीपी प्रशांत कुमार के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश से लगी समूची नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ मेले में खतरे को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड में हैं। सरहद के सभी पगडंडी रास्तों से लेकर आने जाने वाले मार्गों पर भी SSB के साथ पुलिस प्रशासन ने भी गस्त बढ़ा दिया है। खतरे को देखते हुए सीमा पर तैनात अन्य एजेंसियां भी चौकन्ना हो गई हैं। DGP  के निर्देश के बाद भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर आने-जाने वालों की भी सघन जांच तेज कर दी गई है। नेपाल सीमा के मुख्य द्वार पर CCTV  से नजर रखी जा रही है। जबकि पगडंडी रास्तों पर डॉग स्क्वॉयड के अलावा जवानों का पहरा सख्त कर दिया गया है। जिले की 84 किलोमीटर खुली सीमा का फायदा उठाकर देश के दुश्मन देश में खलल ना डाल सकें इसको लेकर SSB के जवान हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर बनाए हुए है। बिना जांच पड़ताल के किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। SP सोमेंद्र मीना ने सीमावर्ती थानों को निर्देश दिया है कि वह अपने क्षेत्र के पगडंडी रास्तों को चिह्नित करें। जहां भी लाइट की व्यवस्था नहीं है, वहां सोलर लाइट के जरिए  CCTV लगाएं। ऐसे पगडंडी रास्तों को चिह्नित करें जहां से अवांछनीय तत्वों के घुसने की आशंका सबसे ज्यादा हो।

सघन जांच के बाद ही मिल रहा है एंट्री

नेपाल सीमा के पगडंडी रास्तों का रविवार को SSB के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक नौतनवा, धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं सोनौली कोतवाली प्रभारी अंकित कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ गस्त किया और संवेदनशील रास्तों को चिह्नित किया। गस्त के दौरान पगडंडी रास्तों से आने-जाने वालों की सघन जांच-पड़ताल की गई। आईडी की जांच के बाद ही उन्हें भारत से नेपाल और नेपाल से भारत की सीमा में जाने दिया गया। महाकुंभ मेले के मद्देनजर सीमावर्ती थानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। सभी थाना प्रभारियों को SSB के साथ समन्वय बनाकर पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में लगे सभी CCTV को दुरुस्त करने एवं संवेदनशील पगडंडी रास्तों को चिह्नित करने के साथ ही आवश्यकता अनुसार सोलर लाइट का इस्तेमाल करने को कहा गया।

Purvanchal

धनघटा तहसील बार का सख्त फैसला: बिना पंजीकरण वकालत करने वालों को 14 मार्च तक का समय

आशुतोष मिश्र  संतकबीरनगर। तहसील बार एसोसिएशन धनघटा की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को अध्यक्ष दिलीप राय और महामंत्री मिठाई लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तहसील परिसर में बिना पंजीकरण के वकालत कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने […]

Read More
Purvanchal

महुली के शराब की दुकान हटाने के लिए महिला अधिवक्ता का संघर्ष जारी, DM के समाधान दिवस में फिर लगाई अर्जी

पिछले डेढ़ माह में चार बार समाधान दिवस में गुहार लगाने के बाद भी समस्या का नहीं हो सका समाधान  शराबियों के हुडदंग और खुले में सड़क किनारे बिक रहे मांस से नाराज़ है क्षेत्र के लोग आशुतोष मिश्रा  संतकबीरनगर । महुली नाथनगर मार्ग पर स्थित शराब की दुकान को हटाने के लिए महिला अधिवक्ता […]

Read More
Purvanchal

मुखलिसपुर ठाकुरद्वारा मंदिर में रिंकी दास बनीं कार्यवाहक पुजारी

आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर। मुखलिसपुर स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में पिछले माह मुख्य पुजारी बाबा कमल दास के निधन के बाद पूजा पाठ में व्यवधान आ गया था। पिछले एक पखवाड़े तक पूजा को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सामूहिक बैठक कर रिंकी दास को मंदिर की कार्यवाहक […]

Read More