जीवन पर बड़ा शोध रखने वाले डॉ. त्रिपाठी से जानिए कैसे जियें तनाव मुक्त जीवन?

बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
  • ध्यान-एनर्जी को संग्रहीत करने का सुगम उपाय
  • स्वस्थ रहें मस्त रहें
  • शून्य से यात्रा अनंत की

पाश्चात्य या भारतीय किसी भी जीवन शैली में हम जियें,ईश्वर की प्राप्ति हम कर सकते हैं। सरल शांत और आध्यात्मिक जीवन हम जी सकते हैं। अध्यात्म में तनाव मुक्त होने की सुविधा है। वर्तमान समय में हमारी जीवन चर्या इस तरह बिगड़ चुकी है कि अनावश्यक तनाव में जीना पड़ रहा है,जिसके कारण बीपी-हाईपरटेंशन, हृदय रोग, शुगर और मनोरोग आदि विभिन्न प्रकार के लोगों के हम शिकार होकर अल्पायु होरहे हैं। यह बड़ी भयावह स्थिति है। इसके लिए हमें अपनी जीवन शैली में थोड़ा सा सुधार करना होगा।

नशामुक्त सीधी सादी जीवनशैली,नियमित जीवन चर्या,समय से सोना और जगना..हल्का-फुल्का आसन व व्यायाम तथा संतुलित भोजन करने की आदत डालें। थोड़ी देर सभी कार्यों से विरत होकर ध्यान भी करें। “ध्यान निर्विषयम् मन:” मन भी इस दौरान किसी प्रकार का चिन्तन न करें। यदि हो सके तो कोई ईश्वर का नाम स्मरण करें। हृदय या भृकुटी मध्य में प्रणव ॐ का ध्यान कर सकते हैं। यदि कोई दृश्य या घटना स्मृति पटल पर अरहा है,तो द्रष्टा बन कर उसे देंखें। यह ठीक उसी प्रकार हो जैसे कोई  नदीके तट पर बैठ कर नदी का प्रवास देखता हो या समुद्र के किनारे बैठ कर उसके जल को देखे।

यह ध्यान हमें कुछ ही देर में शून्य स्थिति में पहुंचा देगा। इस अवस्था में कुछ देर रहें।यह प्रक्रिया नित्य एक निश्चित समय पर करें। लगातार ध्यान करने से चित्त प्रसन्न  और दिन भर संतुष्ट रहेगा। ध्यान के लिए पद्मासन या सिद्धासन सबसे श्रेष्ठ है वैसे कुर्सी पर भी बैठ कर हो सकता हैं। क्योंकि कुछ लोग आसन पर बैठकर ध्यान कर पाने में असमर्थ होंगे।

शून्य से अनंत की यात्रा

ध्यान मे मन का निर्विषय होना ही शून्य की ओर जाना है। उस शून्य से हम ईश्वर की अनंत सत्ता मे प्रवेश कर सकते हैं। पर इस यात्रा मे जो अपार शांति और आनंद की अनुभूति होगी,वह हमे अध्यात्म के आकाश मे प्रवेश करा देगी। इस प्रकार यह यात्रा शुन्य से अंनंत की होगी और हम असीमित आनंद की अनुभूति करेंगे।

homeslider Religion

होलिका दहन कब है दो या तीन मार्च को ये होगी चंद्र ग्रहण और भद्रा से मुक्त तारीख

हर साल फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा पर रंग वाली होली खेली जाती है. इस साल होली की तारीख को लेकर लोग बहुत कन्फ्यूज हैं। कोई 2 मार्च तो कोई 3 मार्च को होलिका दहन बता रहा है। दरअसल, यह सारी कनफ्यूजन भद्रा काल और […]

Read More
homeslider Religion

होलिका दहन आज: बुराई पर अच्छाई की जीत का पावन पर्व, जानिए तिथि, कथा, महत्व और पूजन विधि

राजेन्द्र गुप्ता फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला होलिका दहन भारतीय संस्कृति का एक अत्यंत पवित्र पर्व है। यह अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का दिव्य प्रतीक है। इस दिन संध्या समय विधि-विधान से होलिका दहन किया जाता है और भक्तजन अपने जीवन से नकारात्मकता, पाप और अहंकार को […]

Read More
homeslider Religion

रवि प्रदोष व्रत आज: शिव कृपा पाने का शुभ संयोग, जानिए पूजा मुहूर्त, विधि और व्रत के विशेष लाभ

राजेन्द्र गुप्ता सनातन परंपरा में कुछ व्रत ऐसे माने जाते हैं, जो सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आस्था और विश्वास का मजबूत आधार होते हैं। इन्हीं में से एक है प्रदोष व्रत। माना जाता है कि इस व्रत को श्रद्धा से रखने पर जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और भगवान शिव की विशेष कृपा […]

Read More