सोमवती अमावस्या: आर्थिक तंगी दूर करने और मानसिक शांति के लिए करें ये खास उपाय

लखनऊ। पौष माह में पड़ने वाली अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस बार यह अमावस्या सोमवार, 30 दिसंबर को पड़ रही है, जिसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। इसे शुभ अवसर मानते हुए भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन पूजा-अर्चना से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और साधक को सुख-शांति और समृद्धि मिलती है।

आर्थिक लाभ के उपाय

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव का महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना अत्यंत लाभकारी होता है। इसके साथ ही शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

स्नान-दान का महत्व और पूजा विधि

अमावस्या तिथि 30 दिसंबर को सुबह से शुरू होगी। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर गंगाजल चढ़ाएं और वृक्ष की 108 बार परिक्रमा करें। इस दौरान “ऊँ नम: शिवाय” या “ऊँ विष्णवे नम:” मंत्र का जाप करें। पीपल पर कच्चा दूध, जल, हल्दी और चावल अर्पित करें।

सच्ची श्रद्धा का संकल्प लें

पूजा के दौरान सच्ची श्रद्धा और आस्था बनाए रखें। नकारात्मक विचारों से बचें और दूसरों की भलाई का संकल्प लें। सोमवती अमावस्या पर किए गए ये उपाय न केवल मानसिक शांति देंगे, बल्कि परिवार की सुख-समृद्धि भी सुनिश्चित करेंगे।

homeslider Religion

होलिका दहन कब है दो या तीन मार्च को ये होगी चंद्र ग्रहण और भद्रा से मुक्त तारीख

हर साल फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा पर रंग वाली होली खेली जाती है. इस साल होली की तारीख को लेकर लोग बहुत कन्फ्यूज हैं। कोई 2 मार्च तो कोई 3 मार्च को होलिका दहन बता रहा है। दरअसल, यह सारी कनफ्यूजन भद्रा काल और […]

Read More
homeslider Religion

होलिका दहन आज: बुराई पर अच्छाई की जीत का पावन पर्व, जानिए तिथि, कथा, महत्व और पूजन विधि

राजेन्द्र गुप्ता फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला होलिका दहन भारतीय संस्कृति का एक अत्यंत पवित्र पर्व है। यह अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का दिव्य प्रतीक है। इस दिन संध्या समय विधि-विधान से होलिका दहन किया जाता है और भक्तजन अपने जीवन से नकारात्मकता, पाप और अहंकार को […]

Read More
homeslider Religion

रवि प्रदोष व्रत आज: शिव कृपा पाने का शुभ संयोग, जानिए पूजा मुहूर्त, विधि और व्रत के विशेष लाभ

राजेन्द्र गुप्ता सनातन परंपरा में कुछ व्रत ऐसे माने जाते हैं, जो सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आस्था और विश्वास का मजबूत आधार होते हैं। इन्हीं में से एक है प्रदोष व्रत। माना जाता है कि इस व्रत को श्रद्धा से रखने पर जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और भगवान शिव की विशेष कृपा […]

Read More