अखिल भारतीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेगी : सुमन गौड़

सगीर ए खाक़सार

बढ़नी/सिद्धार्थनगर।  नगर पंचायत बढ़नी वार्ड नंबर 3  लोहिया नगर की निवासिनी गौड़ पुत्री युगल किशोर आगामी छह से 10 जनवरी तक विजय वाड़ा आंध्रप्रदेश में होने वाली 68वीं अखिल भारतीय विद्यालयी अंडर 19 वर्ष बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। सुमन का चयन विगत माह छह से 10 नवम्बर को बरेली में सम्पन्न हुई 68वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट  प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश टीम में हुआ है।

सुमन गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कालेज बढनी की ग्यारहवीं की छात्रा है। विद्यालय के शिक्षक व कोच शम्भू नाथ गुप्ता से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। विद्यालय के एक  बार पुनः उपलब्धि पर जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष कमालुद्दीन, देवेन्द्र पांडेय,  जिला विद्यालय NIS कोच रत्नेश सिंह अब्दुल मोबीन, इशाक सिंह,  जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, जिला एथलीट संघ के सचिव सोनु गुप्ता,  जागृत्ति स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष अकिल अहमद मुन्नू,  असलम खान, ओंकार गुप्ता, विनय शर्मा, करम हुसेन इदरीसी, निज़ाम अहमद,  सगीर ख़ाकसार, जुग्गी राम राही, श्याम देव यादव अब्दुल हलीम, अब्दुल कयूम  गाँधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज बढनी के प्रबधंक कुनाल प्रताप शाह,, प्रधानाचार्य विजय वर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, अनिल यादव  संजीव त्रिपाठी संजय पांडेय सहित कई लोगों ने हर्ष वयक्त कर बधाई दी है।

Uttar Pradesh

राजनीति और शिक्षा में जो समाज पिछड़ जाता है, वो कभी आगे नहीं बढ़ पाता है : राजवीर सिंह

स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की 131वीं जयंती के अवसर परआयोजित समारोह को पूर्व सांसद ने किया संबोधित बोले राजवीर कहा : स्वामी ब्रह्मानंद जी ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बनाया बदायूं। पूर्व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ ने कहा कि राजनीति और शिक्षा में जो समाज पिछड़ जाता है, वो कभी आगे […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

ठेकेदार से साठ गांठ कर जेलों में मची सरकारी धन की लूट!

उरई और ललितपुर जेल में जैम पोर्टल से खरीद के बजाए सीधे हो रही खरीदारी एक ठेकेदार अलग अलग कई फर्मों से कर रहा जेलों में दाल, चावल, तेल की आपूर्ति कारागार मंत्री को भेजी गई शिकायत से हुआ ठेकेदार की तानाशाही का खुलासा नया लुक संवाददाता लखनऊ। जेल अफसरों और ठेकेदार की मिली भगत […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

पुलिस समय पर चेत जाती तो बच जाते दृष्टिबाधित वीरेंद्र

हत्या से पहले की सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो से सच आया सामने ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजाजीपुरम के मेहंदी खेड़ा निवासी 50 वर्षीय दृष्टिबाधित वीरेंद्र यादव उर्फ डोंगा अपनी मां अशोका के साथ दुबग्गा क्षेत्र स्थित टाड़ खेड़ा में रहते थे। वीरेंद्र यादव ने हत्या से पहले अफसरों से गुहार लगाते हुए कहा […]

Read More