सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सिमरन सिंह की मौत, पुलिस जांच में जुटी

गुरुग्राम । हरियाणा के गुरुग्राम से एक दुखद खबर मिल रही है। यहाँ सेक्टर 47 में रह रही रेडियो जॉकी के रूप में पहचान बना चुकी सिमरन सिंह (25) अपने फ्लेट में मृत पायी गई है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना है। पुलिस ने शव को विधिक कारवाही के उपरांत परिवार वालों को सौप दिया है। सिमरन के मौत की खबर उसके दोस्त ने दी, जो सिमरन के साथ रह रहा था। सिमरन सिंह, जो ‘जम्मू की धड़कन’ के नाम से मशहूर थीं,गुरुग्राम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिमरन की मानसिक स्थिति और उनके करीबी दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस उनके सोशल मीडिया (Social media) पोस्ट और व्यक्तिगत जीवन की जांच कर रही है।

फैंस में शोक की लहर

सिमरन की असमय मौत ने उनके फैंस और फॉलोअर्स को सदमे में डाल दिया है। बताया गया है कि अगस्त 2023 में, सिमरन ने एक वीडियो साझा किया था जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर भी नज़र आए थे। यह वीडियो उनकी फिल्म ‘घूमर’ के प्रमोशन का हिस्सा था।

कौन थीं सिमरन सिंह?

जम्मू क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली सिमरन, रेडियो जॉकी के रूप में प्रसिद्ध थीं और इंस्टाग्राम पर 6।82 लाख से अधिक फॉलोअर्स के साथ एक जानी-मानी इन्फ्लुएंसर भी थीं। सिमरन अपने फैंस के बीच अपनी आकर्षक और सकारात्मक शख्सियत के लिए जानी जाती थीं। उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 13 दिसंबर को था, जिसमें उन्होंने एक पीच इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में रील शेयर की थी। (BNE )

Entertainment

आदित्य धर का संदेश: कभी अपने सपनों का त्याग मत करो, ‘धुरंधर’ को लेकर उम्मीदें जगीं

फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने अपने 43वें जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने अपने फैंस, सहयोगियों और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों का आभार जताते हुए कहा कि बीता साल उनके लिए बेहद खास और सीख देने वाला रहा है। इन दिनों आदित्य धर अपनी आगामी फिल्म धुरंधर: द […]

Read More
Entertainment

नीना गुप्ता ने बताया सच: 66 की उम्र में प्रेग्नेंट होने की खबरों का क्या है राज?

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसके बाद कई लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया कि वह 66 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं। हालांकि इन खबरों पर खुद एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया दी […]

Read More
Entertainment homeslider

‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज: हॉरर और कॉमेडी के तड़के के साथ लौटे अक्षय कुमार

बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का अपना अलग ही फैन बेस रहा है और अब इसी जॉनर में एक नई फिल्म दर्शकों के सामने आने वाली है। हाल ही में फिल्म Bhooth Bangla का टीजर रिलीज किया गया है, जिसने आते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस फिल्म में लंबे समय बाद […]

Read More