भारत की मदद से डोमिनिका में 10 लाख डॉलर की परियोजना का उद्घाटन

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र विकास भागीदारी (UNDP) के तहत कैरेबियाई देश डोमिनिका के कलिनागो क्षेत्र में 10 लाख अमेरिकी डॉलर की ‘सामुदायिक लचीलापन सुदृढ़ीकरण परियोजना’ का शुभारंभ किया। यह परियोजना ‘ग्लोबल साउथ’ के लोगों के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे कलिनागो को कृषि, जलवायु परिवर्तन और पर्यटन आदि क्षेत्रों में उबरने में मदद मिलेगी।
त्रिनिदाद एवं टोबैगो स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा भारत ने दक्षिण-दक्षिण सहयोग के हिस्से के रूप में कृषि, जलवायु और आजीविका सृजन पर UNDP के साथ साझेदारी में डोमिनिका के कलिनागो क्षेत्र में एक मिलियन अमेरिकी डॉलर की सामुदायिक लचीलापन योजना का शुभारंभ किया।

न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा उच्चायुक्त डॉ. प्रदीप राजपुरोहित ने कलिनागो क्षेत्र में सामुदायिक लचीलापन सुदृढ़ीकरण परियोजना के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। इस परियोजना का उद्देश्य कृषि, जलवायु परिवर्तन, पर्यटन आदि क्षेत्रों में कलिनागो समुदाय का सतत विकास करना है। प्रथम चरण पहले ही पूरा हो चुका है। यह परियोजना वैश्विक दक्षिण के लोगों के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

उद्धाटन के अवसर पर उपस्थित भारतीय उच्चायुक्त ने कहा भारत ने वैश्विक दक्षिण के देशों की प्राथमिकताओं को वैश्विक एजेंडे पर रखने में अग्रणी भूमिका निभाई है। डोमिनिका के कलांग समुदाय के सशक्तिकरण के लिए यह परियोजना डोमिनिका को स्थायी तरीके से समर्थन देने की भारत की इच्छा का प्रतिनिधित्व करती है।

बारबाडोस और पूर्वी कैरिबियन के लिए UNDP की रेजिडेंट प्रतिनिधि लिम्या एल्तायेब ने डोमिनिका और ग्लोबल साउथ के अन्य देशों की निरंतर मदद के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा मैं विशेष रूप से यूएन-इंडिया फंड के माध्यम से अपने मजबूत समर्थन के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहूंगी, जिसने खुद को छोटे एवं विकासशील राष्ट्रों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में प्रतिष्ठित किया है।

Business

लखनऊ में इलेक्ट्रिक क्रांति! Mahindra & Mahindra की ‘उड़ो’ इलेक्ट्रिक ऑटो लॉन्च

200 KM रेंज के साथ बदलेगा शहर का सफर विजय श्रीवास्तव लखनऊ। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की दिशा में एक बड़ा कदम तब देखने को मिला, जब Mahindra & Mahindra ने अपनी बहुप्रतीक्षित ‘उड़ो’ इलेक्ट्रिक ऑटो का भव्य शुभारंभ किया। रूचिखंड, शारदा नगर (तेलीबाग) स्थित एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग, […]

Read More
Business Economy Maharastra

गिरावट के साथ खुला बाजार: BSE Sensex और NSE Nifty 50 पर IT शेयरों का दबाव

मुंबई से मिले संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती सत्र में आईटी और सर्विसेज सेक्टर के शेयरों में बिकवाली हावी रही, जिसका असर प्रमुख सूचकांकों पर साफ दिखाई दिया। 30 शेयरों वाला BSE Sensex करीब 248 अंकों की गिरावट के साथ 83,203 के आसपास […]

Read More
Business

सोने और चांदी के कीमतों में फिर बढ़ोतरी, आज का रेट जानिए 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का

कीमती धातुओं के बाजार में शुक्रवार को मजबूत रिकवरी देखने को मिली। पिछले कारोबारी सत्र में आई गिरावट के बाद निवेशकों ने खरीदारी का रुख अपनाया, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। घरेलू वायदा बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक तेजी का माहौल बना रहा। Multi Commodity Exchange (MCX) […]

Read More