कानपुर: पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

  • पैर में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। इस समय यूपी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इन मुठभेड़ों से साबित है कि सूबे में बदमाशों की तूती बोल रही है। कानपुर जिले के महाराजपुर चकेरी पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश सलमान को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ में बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया था। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर पर गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक कानपुर, महोबा, फतेहपुर सहित अन्य जिलों में लूट करने वाला गिरोह काफी समय से सक्रिय था। बताया जा रहा है कि दो माह पहले जब इस गिरोह पर कार्रवाई की गई थी। तब इनका सरगना हमीरपुर राठ निवासी सलमान फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ 25 हजार के इनाम की घोषणा की गई थी।

बताया गया कि बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि सलमान महाराजपुर हाईवे से गुजर रहा है। पुलिस को देख शातिर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे पैर पर गोली लगी। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह के अनुसार कि आरोपी के खिलाफ पूर्व से आठ से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं।

Central UP homeslider

शादी का झांसा देकर पांच साल तक शोषण…

लखनऊ। लखनऊ के चिनहट और सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने पति सतपाल और ससुराल वालों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसे लिव-इन रिलेशनशिप के नाम पर पांच साल तक शारीरिक-मानसिक शोषण का शिकार बनाया गया। जब […]

Read More
Central UP

ठंड में अपनों का साथ: उतरेठिया व्यापार मंडल ने बांटा प्यार और गर्म कपड़ा

विजय श्रीवास्तव लखनऊ। जैसे ही दिसंबर की ठंड ने दस्तक दी, उतरेठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को सबसे पहले अपने उन बुजुर्गों की याद आई, जो वृद्धाश्रम में अपनों की उपेक्षा का दर्द लिए जी रहे हैं। मंगलवार को महाबली हनुमान  की कृपा व प्रेरणा से व्यापार मंडल की टीम सरोजनीनगर स्थित वृद्धाश्रम पहुंची […]

Read More
Central UP

पीड़ित महिलाओं की मददगार बनेंगी महिला पुलिसकर्मी

पीड़ित महिलाओं को अब भटकना नहीं पड़ेगा, घर जाकर महिला पुलिसकर्मी दर्ज करेंगी बयान अदालत के आदेश पर यूपी के DGP  ने जारी किया फरमान ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अब पीड़ित महिलाओं को भटकना नहीं पड़ेगा। अदालत के आदेश पर महिलाओं की पीड़ा को संज्ञान में लेते हुए यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव […]

Read More