सफला एकादशी: आज अन्न धन का दान करने से जीवन में कभी नहीं रहेगी कमी

  • यह व्रत रखने से सभी कार्यों में मिलती है सफलता

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता

हिंदू धर्म में जिस प्रकार त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित होती है। ठीक उसी प्रकार एकादशी तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित मानी गई है। साल में कुल 24 एकादशी तिथि पड़ती हैं। धर्म शास्त्रों में एकादशी तिथि का विशेष उल्लेख मिलता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी के दिन सच्चे मन से श्रीहरि विष्णु संग मां लक्ष्मी की उपासना करने से हर कार्य में सफलता प्राप्ति होती है और व्यक्ति तरक्की करता है। एकादशी के दिन अन्न-धन का दान करने से जातक को जीवन में कभी भी अन्न और धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। हर साल पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी मनाई जाती है।

पौष मास की पहली एकादशी कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 25 दिसंबर को रात 10 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस एकादशी तिथि का समापन 27 दिसंबर की तड़के रात 12 बजकर 43 मिनट पर होगा। ऐसे में 26 दिसंबर को सफला एकादशी व्रत रखा जाएगा। पौष माह की पहली एकादशी यानी सफला एकादशी साल 2024 की आखिरी एकादशी होगी।

ये भी पढ़ें

गुरुवार के दिन इन तीन राशियों को मिल रहा है धन का लाभ

सफला एकादशी व्रत का पारण कब है?

सफला एकादशी व्रत का पारण 27 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 12 मिनट से लेकर 9 बजकर 16 मिनट के बीच कर सकते हैं। द्वादशी तिथि का समापन 28 दिसंबर को तड़के रात 2 बजकर 26 मिनट पर होगा।

सफला एकादशी का व्रत रखने से क्या होता है?

  • सफला एकादशी व्रत को करने से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
  • सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा का विधान है।
  • सफला एकादशी का व्रत करने से लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है।
  • सफला एकादशी का व्रत करने से आय और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
  • सफला एकादशी का व्रत रख सच्चे मन से पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है।
  • सफला एकादशी का व्रत करने से जीवन के दुख और संकट दूर होते हैं।
  • सफला एकादशी का व्रत करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • सफला एकादशी के दिन दान करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

सफला एकादशी का महत्वा

सफला एकादशी पर तुलसी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन तुलसी लगाने से धन-समृद्धि बढ़ती है। घर के उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं। अगर व्रत नहीं रख सकते, तो भी साल की अंतिम एकादशी होने की वजह से इस दिन विधि-विधान से पूजा करें और दान पुण्य  जरूर करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। सफला एकादशी पर भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं। खीर में तुलसी दल जरूर डालें। तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है। इसलिए सफला एकादशी पर तुलसी जरूर लगाएं। तुलसी को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसलिए तुलसी की पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है। सफला एकादशी पर व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अगर व्रत संभव न हो, तो पूजा-पाठ करके प्रसाद ग्रहण करें। इससे भी पुण्य मिलता है।

केले का भोग : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद प्रिय है, ऐसे में सफला एकादशी के दिन उन्हें केले का भोग लगाएं। मान्यता है कि केले का भोग लगाने से वह प्रसन्न होते हैं और साधक की सभी समस्याएं दूर करते हैं।

 

homeslider Religion

19 या 20 मार्च को दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जा सकती है ईद उल-फितर

रमजान का पवित्र महीना अपने अंतिम दिनों की ओर बढ़ रहा है और इसी के साथ लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि इस साल ईद-उल-फितर कब मनाई जाएगी। ईद की तारीख हर साल चांद के दिखने पर तय होती है, इसलिए इसकी सटीक तारीख पहले से घोषित नहीं की जाती। चांद नजर […]

Read More
homeslider Religion

19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्रि, पहले दिन करें ये शुभ काम

हिंदू धर्म में Chaitra Navratri का विशेष महत्व माना जाता है। साल 2026 में चैत्र नवरात्रि का आरंभ 19 मार्च से होने जा रहा है। यह पर्व नौ दिनों तक चलता है, जिसमें भक्तजन Durga के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दिनों देवी दुर्गा पृथ्वी लोक पर आती हैं […]

Read More
homeslider Religion

आज है शीतला अष्टमी: माता शीतला की पूजा से मिलती है रोगों से रक्षा, जानिए बसौड़ा पर्व का महत्व और पूजा विधि

राजेन्द्र गुप्ता होली के कुछ दिन बाद आने वाला शीतला अष्टमी का पर्व हिंदू परंपरा में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन माता शीतला की पूजा के लिए समर्पित होता है। मान्यता है कि मां शीतला की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और बच्चों को रोगों से रक्षा मिलती है। […]

Read More