सर्दियों में त्वचा की ड्राईनेस का समाधान: इन पॉच सुपरफूड्स को करें डाइट में शामिल

लखनऊ। सर्दियों में त्वचा की ड्राईनेस आम समस्या है, जो सिर्फ मौसम नहीं बल्कि विटामिन-A और B की कमी के कारण भी हो सकती है। त्वचा को नमी और पोषण देने के लिए इन पॉच फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें और अपनी त्वचा को हेल्दी और मुलायम बनाएं।

अखरोट और बादाम : ड्राई फ्रूट्स जैसे अखरोट और बादाम विटामिन ई का बेहतरीन स्रोत हैं। रोजाना मुट्ठीभर इनका सेवन करने से त्वचा को आवश्यक पोषण मिलता है और यह मुलायम बनी रहती है।

गाजर : गाजर विटामिन ए से भरपूर होती है। इसे सलाद, जूस या सब्जी के रूप में खाएं। यह न केवल त्वचा को स्वस्थ रखती है, बल्कि उसे प्राकृतिक नमी भी प्रदान करती है।

एवोकाडो : एवोकाडो में हेल्दी फैट्स और विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन त्वचा की ड्राईनेस को दूर करता है और नमी बनाए रखता है।

पालक : पालक विटामिन ए और ई का बेहतरीन स्रोत है। सर्दियों में इसका सेवन त्वचा को पोषण देने और मॉइश्चराइज करने में मदद करता है।

सूरजमुखी के बीज : सूरजमुखी के बीज विटामिन ई का अच्छा स्रोत हैं। इनका नियमित सेवन त्वचा को नमी प्रदान करता है और ड्राईनेस से बचाता है। इन फूड्स को डाइट में शामिल करके सर्दियों में त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाया जा सकता है। (BNE)

Adhhi Duniya

महिलाओं से ज्यादा फैशनेबल हो गए हैं पुरुष… जानें क्यों बढ़ा यह चलन

कई पुरुष खुद को अपडेट रखने के लिए पत्नियों का सामान भी करते हैं इस्तेमाल पत्नी के साथ रुम तो शेयर करते हैं लेकिन नहीं करते अपना निजी सामान शेयर कृतिमा द्विवेदी लखनऊ। एक जमाना वो भी था, जब पुरुष घर के बाहर कुएं पर नहाता था और वहीं नहाते समय तेल लगा लेता था। […]

Read More
Adhhi Duniya

वाराणसी में  लॉन्च किया चिक क्विक क्रेम हेयर कलर

केविनकेयर का चिक क्रेम हेयर कलर कैटेगरी में प्रवेश वाराणसी। केविनकेयर का चिक ब्रांड, वाराणसी के बाजार में हेयर कलर कैटेगरी में एक क्रांतिकारी उत्पाद- चिक क्विक क्रेम हेयर कलर लेकर आया है। इस घोषणा के साथ चिक ने क्रेम हेयर कलर कैटेगरी में अपनी एंट्री दर्ज की है। यह उत्पाद एक अनोखे 10-मिनट के […]

Read More
Adhhi Duniya homeslider

मॉस्को फ़ैशन वीक : रचनात्मकता का जश्न और वैश्विक सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा

नई दिल्ली। मॉस्को फ़ैशन वीक सफ़लतापूर्वक संपन्न हो गया है, जिसने अंतर्राष्ट्रीय फ़ैशन कैलेंडर पर एक डायनामिक और ज़रूरी मंच के तौर पर अपने महत्व को दोबारा साबित किया है। ये आयोजन वैश्विक सांस्कृतिक संवाद में रूस की बढ़ती भूमिका का एक मज़बूत प्रमाण रहा, जिसमें 13 देशों के डिज़ाइनर्स के कलेक्शन पेश किए गए […]

Read More