सहकारी चीनी मिल संघ का हाल बेहालः चुनिंदा अधिकारियों के भरोसे चल रहा चीनी मिल संघ!

  • सेवानिवृत की आयु सीमा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
  • उत्तर प्रदेश चीनी मिल अधिकारी परिषद ने लिखा पत्र

लखनऊ। अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी के चलते उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का हाल बेहाल होता जा रहा है। संघ में अधिकारियों की संख्या कम होने के कारण एक एक अधिकारी के पास कई कई अनुभागों की जिम्मेदारी सौंप रखी गई है। यही नहीं संघ में कई सेवानिवृत अधिकारियों से रिटायरमेंट के बाद भी लंबे समय से काम लिया जा रहा है। समस्या के निस्तारण के लिए उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय चीनी मिल अधिकारी परिषद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सेवानिवृत आयु सीमा को 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष किए जाने की मांग की है।

परिषद की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि संघ से संबद्ध दो दर्जन सहकारी चीनी मिलों में करीब 14 हजार पद सृजित है। इस पदों के सापेक्ष में मात्र करीब 2700 कार्मिक कार्यरत हैं। इसी प्रकार संघ और चीनी मिलों में अधिकारियों के करीब 1270 पद स्वीकृत है। इन पदों के सापेक्ष में मात्र 263 अधिकारी ही कार्यरत है। बताया गया है कि संघ और चीनी मिलों में इन कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों में करीब 100 कर्मचारी 31 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत हो जाएंगे। इन कर्मियों के सेवानिवृत होने के बाद सहकारी चीनी मिल संघ और संबद्ध चीनी मिलों की स्थिति और दयनीय हो जाएगी। इससे संघ और चीनी मिलों को संचालित कर पाना आसान नहीं होगा।

परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ की सेवा शर्तों में संशोधन करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि संघ में सेवानिवृत की आयु सीमा को 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष की जाए। परिषद ने कहा है कि प्रदेश सरकार में जब सेवानिवृत की आयु सीमा 58 वर्ष थी उस समय उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड में सेवानिवृत की आयु सीमा 60 वर्ष थी। वर्तमान समय में प्रदेश सरकार/शासन में सेवानिवृत की आयु 60 वर्ष हो जाने के बाद कई सहकारी संस्थाओं में सेवानिवृत की आयु सीमा को 62 वर्ष किया भी जा चुका है।

रिटायर कर्मियों का बोलबाला

उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ और चीनी मिलों में सेवानिवृत अधिकारियों का बोलबाला है। संघ कार्यालय में सेवानिवृत हुए अकाउंटेंट सतेंद्र सिंह, सतेंद्र श्रीवास्तव, हीरालाल पाल समेत आधा दर्जन से अधिक अधिकारी आज भी अस्थाई नियुक्ति के बाद एक्सटेंशन लेकर लगातार काम कर रहे है। इसी प्रकार दर्जन भर चीनी मिलो में सेवानिवृत हो चुके पीसीएस अधिकारियों को बतौर महाप्रबंधक (जीएम) तैनात कर रखा है।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी

यूपी । लखनऊ में सोमवार शाम हड़कंप मच गया जब बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान IX 1523 को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान 36,000 फीट की ऊंचाई पर अंबेडकरनगर जिले के पास थी, तभी पायलट ने केबिन के एवियो निक पैनल पर धुआं देखा। पायलट […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Central UP

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

“योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया […]

Read More