सनसनी: किशोरी की गला कसकर हत्या, इंदिरा नहर किनारे पड़ा मिला शव

  • रेप के हत्या किए जाने की आंशका, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
  • गोसाईगंज क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव फेंके जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गोसाईगंज क्षेत्र में रविवार से लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव इंदिरा नहर किनारे पड़ा मिलने से सनसनी फ़ैल गई। इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने रेप के हत्या किए जाने की आंशका जताई है। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि मौत कैसे हुई है।

गोसाईगंज क्षेत्र स्थित भटवारा गांव में रहने वाले जानवर कारोबारी की 16 वर्षीय बेटी रविवार रात घर से बिना बताए चली गई थी। मृतका के पिता ने बताया कि सोमवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि इंदिरा नहर किनारे एक लाश पड़ी है। बताया गया कि जब घरवाले वहां पहुंचे तो बेटी की दशा देख दंग रह गए।
उसके गले पर किसी चीज से कसाव के निशान थे। इससे आशंका जताई जा रही है रेप की कोशिश में नाकाम हत्यारों ने मौत की नींद सुला दिया। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के मुताबिक कातिलों की खोज में पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जान बचाने के लिए लड़ी, दरिंदों के आगे घुटने टेक गई

घटनास्थल बयां कर रहा है कि किशोरी ने जान बचाने के हत्यारों से संघर्ष कर उनसे लड़ी, लेकिन बेरहम हत्यारों के आगे बेबस होकर रह गई और हत्यारे उसकी जान लेने के बाद मौके से भाग निकले। नाबालिग किशोरी की हत्या की सूचना मिलने के बाद गोसाईगंज क्षेत्र ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों के लोग दहशत में हैं। उन्हें घर से अकेले निकलने वाली बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है। लोग यही चर्चा कर रहे हैं कि आखिर घर से निकली किशोरी किसने शिकार बनाया। वह इंदिरा नहर किनारे कैसे पहुंच गई यह सवाल फिलहाल हर किसी को बेचैन कर रहा है।

अपराधियों के लिए इंदिरा नहर किनारा सॉफ्ट टारगेट

बेखौफ अपराधियों के लिए इंदिरा नहर इलाके में वारदात करना ज्यादा आसान है। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों का अमला अपराधियों को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।
राजधानी की हाईटेक पुलिसिंग पर किशोरी की हत्या के मामले ने सवालिया निशान लगा दिया है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस को हाईटेक बनाने के दावे खोखले साबित हो गए हैं। अपराधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं।

हाईटेक पुलिस के इस हथियार में शायद पीड़िता तो नजर आई , लेकिन उसके साथ वारदात करने वाले कैमरे की नजर से बच निकले। हालांकि राजधानी लखनऊ पुलिस के लिए यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बेटियां हत्यारों का निशाना बन चुकी हैं।

Central UP

बेहतर समन्वय से बनेगा भविष्य का फार्मा इकोसिस्टम : सुनील

शिक्षा, उद्योग, नवाचार, रेगुलेटरी और फार्मेसी प्रैक्टिस के बेहतर और लगातार समन्वय की जरूरत भारतीय फार्मेसी शिक्षा के वास्तुकार: प्रो. महादेव लाल श्रॉफ को  किया याद लखनऊ। भारत देश में फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रोफेसर एम एल सराफ के जन्मदिन के अवसर पर आज पूरे प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थानों चिकित्सालय फार्मेसी संस्थानों उद्योगों आदि […]

Read More
Central UP homeslider Uttar Pradesh

महापौर के केंद्रीय कार्यालय पर हुआ भव्य होली मिलन समारोह

राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा समेत कई गणमान्य हुए शामिल लखनऊ। राजधानी लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के आवास स्थित केंद्रीय कार्यालय पर शुक्रवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा समेत तमाम गणमान्य लोगों ने महापौर को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। […]

Read More
Central UP

पुलिस मुख्यालय में खेली गई फूलों की होली, हुआ होली मिलन समारोह

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय में आज होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में पुलिस मुख्यालय, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट व अन्य इकाईयों में नियुक्त पुलिस अधिकारियो एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के साथ […]

Read More