दीपिका पादुकोण BGMI की ब्रांड एंबेसडर बनीं, जल्द ही प्लेएबल कैरेक्टर के तौर पर दिखेंगी

  • दीपिका पादुकोण को जल्द ही BGMI के प्लेएबल कैरेक्टर के तौर पर फीचर किया जाएगा
  • प्रशंसकों को दीपिका के आइकॉनिक स्टाइल और व्यक्तित्व की झलक दिखाने वाले दो खास कैरेक्टर देखने का मिलेगा अवसर

नई दिल्ली। भारत के सर्वाधिक पसंदीदा बैटलरॉयल गेमबैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के निर्माता क्राफ्टन, ने सिनेमा जगत की बेहतरीन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को BGMI की दुनिया से जोड़ने की घोषणा की है। एक साल की अवधि के लिए इस एक्सक्लुसिव पार्टनरशिप के तहत्, दीपिका पादुकोण को BGMI की ब्रांड एंबेसडर चुना गया है, जो गेमिंग और एंटरटेनमेंट की दुनिया में नए युग की शुरुआत कर रही हैं।

इस रोमांचकारी भागीदारी के चलते, दीपिका पादुकोण को BGMI में प्लेएबल कैरेक्टर (दो अलगअलग कैरेक्टर स्किन्स में) के तौर पर प्रदर्शित किया जाएगा जो उनके आइकॉनिक स्टाइल और पर्सोना को समेटे होंगे। इससे पहले, क्राफ्टन ने रणवीर सिंह, हार्दिक पंड्या जैसे भारतीय सितारों, और मुंबई इंडियन्स जैसे ब्रांड के साथ भी भागीदारी की है और यह इनगेम एंटरटेनमेंट की सीमाओं में लगातार विस्तार कर रहा है। दीपिका पादुकोण के साथ मौजूदा पार्टनरशिप इंडियन प्लेयर्स के लिए खासतौर से इमर्सिव गेमिंग अनुभव पेश करने की कंपनी की प्रतिबद्धता दर्शाती है।

सिएन ह्युनिल सोहन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, क्राफ्टन इंडिया ने कहा, “हम ग्लोबल एंबेसडर और आइकॉन दीपिका पादुकोण के साथ पार्टनरशिप करते हुए बेहद रोमांचित महसूस कर रहे हैं, जो हमारे प्लेयर्स के लिए यादगार पल बनाएगा। गेमिंग और एंटरटेनमेंट की दुनिया को एकसाथ लाकर, जिसमें आज के दौर की सबसे बड़ी स्टार दीपिका पादुकोण काफी आगे हैं, हम BGMI में सही मायने में इमर्सिव और एंगेजिंग अनुभवों को तैयार करने का इरादा रखते हैं।

दीपिका पादुकोण ने कहा, “BGMI फैमिली के साथ एक नए सफर पर निकलने का यह रोमांचक अवसर है। गेमिंग आज भारत में काफी लोकप्रिय हो चुकी है, और मुझे गेमिंग कम्युनिटी की अविश्वसनीय ऊर्जा से जुड़ने का यह अवसर पाकर बेहद खुशी है। इस डायनमिक और एंगेजिंग अवसर से जुड़ना वाकई सम्मान का विषय है। मैं यह देखने को उत्सुक हूं कि मेरे प्रशंसक मेरे इनगेम अवतार और एक्सक्लुसिव आइटम्स पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं!”

क्राफ्टन ने हमेशा से ही प्लेयर्स के साथ गहरा जुड़ाव रखने वाले स्थानीयकृत अनुभवों को परोसकर इंडियन गेमिंग की दुनिया को नए सिरे से परिभाषित किया है। हर नई पार्टनरशिप, गेम रिलीज़ और टाइटल अपडेट के जरिए कंपनी ने इनोवेशन तथा कस्टमाइज़ेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूती दी है। भारत की सबसे बड़ी सुपरस्टार दीपिका पादुकोण के साथ यह पार्टनरशिप भी हमारे इसी नजरिए का सबूत है, और यह कल्चरल आइकॉन के तौर पर BGMI की पहचान को भी और पुख्ता बनाने वाला कदम है। तो फिर, अब आप BGMI में दीपिका पादुकोण के अवतारों से मिलने के लिए कमर कस लीजिए।

Business

ईंधन महंगा तो सरकार का बड़ा फैसला: 30 मार्च से एक जुलाई तक फ्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ऐलान

नई दिल्ली/कैनबरा। मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट गहराता जा रहा है। कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने से कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। इसी बीच Australia की सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने […]

Read More
Business

शहरों में PNG नेटवर्क का बड़ा विस्तार, सरकार ने तय किया 50 लाख नए कनेक्शन का लक्ष्य

नई दिल्ली। केंद्र सरकार देश के शहरी क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क के तेजी से विस्तार पर जोर दे रही है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और एलपीजी सप्लाई से जुड़ी आशंकाओं के बीच सरकार अब PNG को एक भरोसेमंद विकल्प के तौर पर आगे बढ़ा रही है। केंद्रीय आवास एवं शहरी […]

Read More
Business

इंश्योरेंस सेक्टर में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की बड़ी एंट्री, आलियांज के साथ मिलकर शुरू करेगी नया कारोबार

नई दिल्ली। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ (JFS) इस साल जनरल और लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में कदम रखने की तैयारी में है। कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सभी जरूरी नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद 2026 में इंश्योरेंस बिजनेस शुरू किया जा सकता है। कंपनी के सीईओ और एमडी Hitesh Sethia ने स्पष्ट किया कि फिलहाल […]

Read More