चिनहट में युवती से गैंगरेप, वहशियों ने दी जान से मारने की धमकी, तीन वहशी गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दरिंदों ने दिया घटना को अंजाम

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मुख्यमंत्री और डीजीपी के तमाम दावों के बावजूद राजधानी लखनऊ में दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बीते दिनों हुई वारदातों का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब चिनहट क्षेत्र के मटियारी चौराहा स्थित एक होटल में एक युवती से गैंगरेप की घटना होने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवती की पहचान एक विपीन सिंह नाम के शख्स से इंस्टाग्राम पर हुई थी।

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि आरोपीयों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी इज्जत पर डाका डाला। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

होटल बुलाकर किया बेहोश फिर लूटी अस्मत

बताया जा रहा है कि युवती की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर युवक से दोस्ती हुई थी। काफी समय बातचीत होने के बाद आरोपी युवक ने युवती से मिलने करने की इच्छा जाहिर की। इस पर युवती मान गई मटियारी चौराहा आ गई। पीड़ित युवती के मुताबिक आरोपी आरोपियों ने  होटल में बुलाया। वहां आरोपी ने युवती को बेहोश किया और तीन लोगों  के साथ युवती से बेहोशी की हालत में गैंगरेप किया।

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि आरोपियों ने युवती को फिल्म में काम करने के बहाने बुलाया और तीन आरोपियों विपिन सिंह, विनाम सिंह व हिमांशु सिंह ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि  आरोपियों ने युवती को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

Central UP

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

“योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More