Headline

ट्रैफिक के सिपाही ने की थी कौशिक की हत्या, गिरफ्तार

पुलिस की सक्रियता और छानबीन में जेल जाने से बचे निर्दोष

कैंट क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। शातिर अपराधियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाने वाले एक ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल ने रूपयों के लेन-देन को लेकर हत्या का ऐसा ताना-बाना बुना, जिसका राजफाश पूरे पुलिस महकमे को शर्मिन्दा कर गया। सनद रहे कि 13 जनवरी 2024 को सदर रेलवे क्रासिंग कैट में एक युवक की हत्या कर लाश मिली थी। छानबीन में युवक की पहचान इंदिरा नगर निवासी 22 वर्षीय कौशिक के रूप में हुई थी। इस मामले में घरवालों ने सूरज, राज ठाकुर व एक महिला सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कौशिक हत्याकांड की छानबीन एसीपी कैंट के नेतृत्व में शुरू की गई तो सामने आया कि कौशिक की हत्या ट्रैफिक पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल रविन्द्र पाल सिंह ने शराब में जहर पिलाकर की थी। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार ट्रैफिक सिपाही ने पूछताछ में बताया कि समलैंगिक एप के जरिए तलाशा था। उन्होंने बताया कि जब कौशिक से मुलाकात हुई तो दोनों में रूपयों के लेन-देन को लेकर कहासुनी हुई और तैश में आकर रविन्द्र पाल सिंह ने कौशिक को शराब में जहर पिलाकर पीला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई और राज छिपाने के लिए शव को सदर रेलवे क्रासिंग कैट के पास फेंक दिया था।

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल की गई तो सामने आया कि कौशिक की हत्या नामजद लोगों ने नहीं ट्रैफिक पुलिस लाइन लखनऊ में तैनात हेड कांस्टेबल रविन्द्र पाल सिंह ने की थी। पुख्ता सबूत मिलते ही पुलिस ने कातिल सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सक्रियता और छानबीन से निर्दोष जेल जाने से बच गए।

Purvanchal

धानी का मुख्य चौराहा अब “वीर एकलव्य चौराहा” के नाम से प्रसिद्ध विधायक वीरेंद्र चौधरी ने वैदिक विधि से किया वीर एकलव्य की प्रतिमा का लोकार्पण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी फरेंदा/महराजगंज। धानी विकासखंड के मुख्य चौराहे को अब “वीर एकलव्य चौराहा” के नाम से जाना जाएगा। इस पहल का उद्देश्य महाभारत काल के महान धनुर्धर वीर एकलव्य की स्मृतियों को सदैव जीवंत बनाए रखना है। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी ने चौराहे के मध्य वैदिक […]

Read More
Purvanchal

नौतनवा में गैस संकट पर जनविस्फोट: खाली सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरी जनता, पूर्ति अधिकारी का पुतला दहन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत अब यहां विकराल रूप ले चुकी है। शुक्रवार को इस समस्या को लेकर जनता का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों गैस उपभोक्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौराहे पर खाली सिलेंडर हाथों में लेकर जोरदार प्रदर्शन किया […]

Read More
Purvanchal

चार दशक के बाद बाहुबली मुक्त हुई 316 नौतनवां विधानसभा की सीट पर 2027 के चुनाव में एक बार फिर बाहुबलियों की नजर?

नौतनवां विधानसभा क्षेत्र को लेकर BJP को एक बार फिर पंकज चौधरी पर टिकी हैं निगाहें उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की नौतनवां विधानसभा सीट पर साल 2022 में दो बाहुबलियों की लड़ाई में तीसरे ने बाजी मार ली। भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी ने 40 वर्षो के मिथक […]

Read More