कुल्हाड़ी से काट कर बुजुर्ग किसान का गला काटकर निर्मम हत्या

संदेह के आधार पर दो हिरासत में

खेत में खून से लथपथ मिला शव

पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी

बंथरा थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते दिनों हत्या व तीन घरों में हुई घटना के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच भी पाई थी कि बंथरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की एक बुजुर्ग की हत्या कर बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गांव के दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। तीन दिन पहले दोनों युवकों की बुजुर्ग से मामूली विवाद हुआ था। पुलिस पूछताछ कर रही है।

मृतक की पहचान भटगांव निवासी किसान बलवंत सिंह के रूप में हुई है। मंगलवार की देर रात बलवंत का शव घर के पास रास्ते में पड़ा मिला था। पुलिस ने जांच के लिए दो टीमों का गठन किया था। परिवार को लोगों ने बताया कि बलवंत सिंह मंगलवार को शाम 4 बजे घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे तो तलाश की जाने लगी। पास के ही एक रास्ते में शव खून से लतपथ मिला। पास से एक कुल्हाड़ी भी बरामद की गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बंथरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से हुई थी लड़ाई पुलिस ने बताया कि बलवंत सिंह की आरोपी युवकों से 3 दिन पहले लड़ाई हुई थी। आरोपियों ने उन्हें धमकी भी दी थी। ग्रामीण सुरेश ने बताया कि किसान के कपड़ों पर कीचड़ लगा था। कुछ दूर पर चप्पलें पड़ी थीं। ऐसे में साफ है कि हमलावरों ने बलवंत पर हमला किया, जिनसे बचने के लिए वह काफी देर तक संघर्ष करते रहे। अंदेशा है कि हत्या में एक से अधिक लोग शामिल हैं। एसीपी कृष्णानगर विनय द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार वालों से बात की जा रही है। पुलिस रंजिश के साथ ही सम्पत्ति विवाद की दिशा में जांच करेगी।

Purvanchal

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने जनता से किया वादा किया पूरा

रोहिन नदी के सेमरहवा घाट पर पुल के लिए लगभग 27 करोड़ रूपए स्वीकृत ग्रामीणों में खुशी का माहौल उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां। महराजगंज  महराजगंज जिले के नौतनवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर ब्लॉक के सेमरहवा ग्राम सभा और आसपास के दर्जनों गांवों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रोहिन नदी के सेमरहवा […]

Read More
Business homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

LPG Price Today: लखनऊ से पटना तक जानें अपने शहर का घरेलू गैस सिलेंडर रेट, PNG कनेक्शन पर केंद्र का जोर

नई दिल्ली/लखनऊ। आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में विभिन्न शहरों में हल्की भिन्नता देखी जा रही है। मार्च महीने में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अप्रैल की शुरुआत में कुछ स्थिरता आई है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में आज का दाम Citywise LPG Price Today (घरेलू सिलेंडर रेट्स) शहर      […]

Read More
Purvanchal

DPRO श्रेया मिश्रा और प्रधान प्रतिनिधि में तीखी नोकझोंक, विकास भवन में मचा हंगामा

अभद्रता के आरोप को लेकर कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग उठाई, उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जनपद के विकास भवन परिसर में बुधवार को उस समय अचानक माहौल गर्म हो गया जब जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्रेया मिश्रा और पनियरा ब्लॉक के सोहांस ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हो […]

Read More