एंटी करप्शन टीम ने नौतनवां के लेखपाल अनिल पासवान को रिश्वत लेते दबोचा, मुकदमा दर्ज

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! सरकार,नौकरी और घूस का पुराना संबंध है। इसे तो लोग अपना अधिकार समझते हैं। इसके कई मामले सामने आए हैं। आपने भी कई बार अनुभव किया होगा। अब ताजा मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के नौतनवां तहसील का है। जहां आज लेखपाल अनिल पासवान 20 हजार घूस लेते रंगे हांथों पकड़ा गया।

एंटीकरप्शन की टीम ने घूस लेते हुए नौतनवां तहसील के लेखपाल अनिल पासवान को रंगेहाथ दबोच लिया। लेखपाल ने रतनपुर के काश्तकार राम आशीष गिरी की रतनपुर में स्थित जमीन का पैमाइश किया और कहा कि तुम्हारी यह जमीन सड़क में है और सड़क के ही जमीन पर तुम्हारा घर बना हुआ है यह मकान गिर जाएगा।

राम आशीष काफी डर गया और लेखपाल से उपाय पूछने लगा। लेखपाल अनिल पासवान ने कहा कि तुम ₹20000 बीस हजार रूपए दे दो तुम्हारा मकान बच जाएगा हम रिपोर्ट लगा देंगे।

राम आशीष ने लेखपाल की इस कथनी का ताना-बाना एंटी करप्शन के साथ मिलकर बनाया और तहसील गेट के बगल मे चाय की दुकान पर पैसा लेखपाल के हाथ में दे दिया । लेखपाल पैसा ज्योही ही जेब में डाला त्योही एंटी करप्शन टीम ने पैसा सहित उन्हें दबोच लिया। एंटी करप्शन टीम ने इस घटना की प्राथमिकी कोल्हुई थाने में जीरोडीप पर दर्ज कराया और अभियुक्त को अपने साथ ले गई।

 

Purvanchal

नौतनवां इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर भारत-नेपाल पत्रकार मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन कल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज।भारत -नेपाल संबंधों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के तत्वाधान में तृतीय वर्ष भारत नेपाल पत्रकार मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन 18 अप्रैल शनिवार को नौतनवां इंटर कॉलेज नौतनवां के खेल मैदान पर किया जाएगा। जिसमें दोनों देशों के पत्रकार बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। […]

Read More
Crime News homeslider Purvanchal

सोनौली कस्बे में स्थित बेकरी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली कस्बे के SSB रोड पर स्थित ‘मां वैष्णो बेकर्स एंड गिफ्ट कॉर्नर’ में आज सुबह भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना सुबह करीब 7 बजे हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। […]

Read More
Purvanchal

नौतनवां में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां तहसील प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। SDM नवीन कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया, जिनसे अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन किया जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासन को […]

Read More