एक ही गांव के गिरोह ने की थी वारदात

मोहनलालगंज क्षेत्र में हुई घटना का मामला

बंथरा क्षेत्र के रहने वाले चार बदमाशों ने की थी कलेक्शन एजेंट से लूटluckn

167940 रुपए की नकदी, मोबाइल फोन, बाइक व घटना में इस्तेमाल कार बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र में 31 जुलाई 2024 को कार सवार लुटेरों ने उन्नाव निवासी कलेक्शन एजेंट पंकज जायसवाल से लूटपाट की थी।
यह घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश पर सोमवार इंस्पेक्टर मोहनलालगंज आलोक राव की टीम ने घटना का खुलासा करते हुए चार लुटेरों को पकड़ा है। पुलिस को इनके पास से लूटी गई रकम, घटना में इस्तेमाल कार व मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
जनपद उन्नाव निवासी कलेक्शन एजेंट पंकज जायसवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि वह मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित सिसेडी गांव में एक शराब की दुकान से पैसा कलेक्ट कर बाइक से सीतापुर रोड स्थित भिटौली जा रहे थे कि गोपाल खेड़ा पुल के पास कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक को रोक दिया और जान से मारने की धमकी देकर नोटों से भरा बैग लूट ले गए थे।

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज आलोक राव की टीम में शामिल कांस्टेबल गीतम सिंह, संदीप भाटी, दीपक बालियान, विजय सरोज, आकाश कुमार, दिनेश व सर्विलांस सेल टीम ने घटना का राजफाश कर विमल, राकेश, मोनू, विशाल उर्फ रौनी व सुदेश को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज आलोक राव के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी बंथरा क्षेत्र स्थित कुरौनी गांव के रहने वाले हैं और इस गिरोह का सरगना विमल बताया जा रहा है।

Purvanchal

नवागत पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार

सलामी के बाद कार्यालय का किया निरीक्षण कानून-व्यवस्था मजबूत करने और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। जनपद महराजगंज में नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के आगमन पर बुधवार को पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस परिसर में उन्हें औपचारिक सलामी दी गई। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने […]

Read More
Purvanchal

धानी का मुख्य चौराहा अब “वीर एकलव्य चौराहा” के नाम से प्रसिद्ध विधायक वीरेंद्र चौधरी ने वैदिक विधि से किया वीर एकलव्य की प्रतिमा का लोकार्पण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी फरेंदा/महराजगंज। धानी विकासखंड के मुख्य चौराहे को अब “वीर एकलव्य चौराहा” के नाम से जाना जाएगा। इस पहल का उद्देश्य महाभारत काल के महान धनुर्धर वीर एकलव्य की स्मृतियों को सदैव जीवंत बनाए रखना है। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी ने चौराहे के मध्य वैदिक […]

Read More
Purvanchal

नौतनवा में गैस संकट पर जनविस्फोट: खाली सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरी जनता, पूर्ति अधिकारी का पुतला दहन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत अब यहां विकराल रूप ले चुकी है। शुक्रवार को इस समस्या को लेकर जनता का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों गैस उपभोक्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौराहे पर खाली सिलेंडर हाथों में लेकर जोरदार प्रदर्शन किया […]

Read More