केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल: धूमधाम से मनाया गया CRPF स्थापना दिवस

  • देश के लिए खतरों से निपटने के लिए हर समय तैनात रहते हैं जवान
  • CRPF के 86वें स्थापना दिवस समारोह को DIG सुनील कुमार ने संबोधित किया।

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय में शनिवार को सीआरपीएफ का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सीआरपीएफ के बलिदान को याद किया। सुरक्षा बल के जवानों ने देश भीतर सुरक्षा के लिए खतरा बनने वालों से निपटने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर सीआरपीएफ के कार्यों के बारे भी लोगों को जानकारी दी गई।

डीआईजी सीआरपीएफ सुनील कुमार ने बताया कि लखनऊ में केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल यानी सीआरपीएफ का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सीआरपीएफ जवानों के बलिदान को याद किया गया। तमाम लोगों ने देश के भीतर सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाली ताकतों के खिलाफ सीआरपीएफ के डटने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब-जब देश की सुरक्षा पर ऐसे खतरे आएंगे, सबसे पहले उन्हें CRPF का सामना करना होगा। सीआरपीएफ देश की आंतरिक सुरक्षा पर हाथ डालने वालों से बखूबी निपटती रही है और आगे भी हमारे वीर सिपाही इस कार्य में लगेंगे। CRPF के 86वें स्थापना दिवस समारोह को उप महानिरीक्षक सुनील कुमार ने संबोधित किया।

डीआईजी सुनील कुमार ने सीआरपीएफ के संबंध में कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना 27 जुलाई 1939 को CROWN REPRESENTATIVE POLICE के रूप में नीमच (मध्य प्रदेश) में 1-बटालियन के रूप में की गई थी। देशी रजवाड़ों में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए इसकी स्थापना की गई थी। देश की आजादी इस बल के लिए भी एक बड़ा परिर्वतन लेकर आई। 28 दिसंबर 1949 को एक अधिनियम के तहत इसका नाम CENTRAL RESERVE POLICE FORCE यानी केंद्रीय रिजर्व पुलिस कर बल दिया गया। 19 मार्च 1950 को भारत के तत्कालीन गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिल्ली में हुए एक भव्य समारोह में इस बल को ध्वज प्रदान किया। इस मौके पर मिठाई भी वितरण किया गया।

Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More
Central UP

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की “आजाद रूह”

लखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को “आजाद रूह” में समाहित करके नृत्य नाटिका के माध्यम से संत गाडगे  महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज शाम मंचित किया गया। लेखन, संगीत, वाइस ओवर, निर्देशन संग अमृता प्रीतम के किरदार को कथक गुरु सुरभि सिंह ने अपने शिष्यों के […]

Read More