दुखद घटना: मामूली कहासुनी के युवक की पीट-पीटकर हत्या

  • आधा दर्जन सहित दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • बंथरा थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र स्थित बंथरा गांव में रविवार रात बिजली लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के 20 वर्षीय हितेश उर्फ ऋतिक पांडेय की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में घरवालों ने गांव के ही रहने वाले अवनीश, हिमांशु सिंह, प्रत्युश व सनी सिंह के अलावा दस अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मृतक हृदेश उर्फ ऋतिक की फाइल फोटो

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के मुताबिक कातिलों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि नामजद आरोपियों की खोज में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

बंथरा थाना क्षेत्र स्थित बंथरा गांव निवासी इन्दु पांडे परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि रविवार रात गांव के ही रहने वाले अवनीश, हिमांशु सिंह, प्रियांशु, प्रत्युश व सनी सिंह से बिजली को लेकर कहासुनी हो गई।

इन्दु पांडे ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि इन लोगो ने उनके बीस वर्षीय बेटे हितेश उर्फ ऋतिक पांडे की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी का कहना है कि इस मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

Central UP

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

“योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More