नेपाल में भूस्खलन, त्रिसूली नदी में बह गईं दो बसें, 65 यात्री लापता

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। नेपाल में एक राजमार्ग पर भूस्खलन के बाद दो बसें मलबे के साथ बह गईं। इस हादसे के बाद 65 यात्री लापता हैं। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल उर्फ प्रचंड ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस के बह गई। इसमें लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की खबर है। देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं। मैंने गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव का निर्देश दिया है।

उफनाई त्रिशूली नदी में बह गईं बसें

न्यूज पोर्टल ‘माईरिपब्लिका’ की खबर के अनुसार, 65 यात्रियों को ले जा रही दो बसें नेपाल के चितवन जिले के सिमलताल इलाके में नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने के बाद उफनाई त्रिशूली नदी में बह गईं। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्र देव यादव ने हादसे की पुष्टि कर दी है। बचावकर्मी भूस्खलन के मलबे को हटाने का काम कर रहे हैं।

Uncategorized

वजन कम करने के लिए रोटियों की मात्रा और सही आटे का चयन कैसे करें?

भारतीय भोजन में रोटी एक मुख्य हिस्सा है। लगभग हर घर में दोपहर और रात के खाने में रोटी शामिल की जाती है। यह शरीर को ऊर्जा देने का काम करती है क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा होती है। लेकिन अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रोटी की मात्रा और उसके आटे […]

Read More
Uncategorized

सूजी और दही से बनाएं हेल्दी-टेस्टी अप्पे, वजन घटाने वालों के लिए भी परफेक्ट नाश्ता मिनटों में तैयार आसान रेसिपी

अगर आप रोज़ के नाश्ते में कुछ हल्का, स्वादिष्ट और सेहतमंद खाना चाहते हैं, तो सूजी और दही से बने अप्पे आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं। ये बहुत कम तेल में बनते हैं, पेट भी भरते हैं और स्वाद में भी जबरदस्त होते हैं। खास बात यह है कि आप इनमें मनपसंद सब्जियां डालकर इन्हें […]

Read More
Uncategorized Uttar Pradesh

यूपी में मोमो की लत ने उड़ाए होश, 7वीं के छात्र ने 85 लाख के जेवर मोमो विक्रेता को दे दिए

देवरिया : यूपी में मोमो की लत ने उड़ाए होश, 7वीं के छात्र ने 85 लाख के जेवर मोमो विक्रेता को दे दिएउत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ स्थानीय लोगों बल्कि पुलिस को भी चौंका दिया है। यहां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले […]

Read More