ओहदेदारों की नीयत शक के दायरे में, स्थानीय पुलिस प्रशासन की भूमिका पर संदेह

  •  जांच पर जांच फिर भी कथित बाबा आजाद 
  • हाथरस में हुई घटना का मामला, कार्यवाई ठप्प

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। ओहदेदारों की नीयत एक बार फिर शक के दायरे में है। वजह कि हाथरस कांड को लेकर चल रही जांच में यह बात सामने आई है कि सत्संग में जुटी भीड़ को किसने और कितने लोगों के शामिल होने की अनुमति दी थी।

लाख डेढ़ लाख की भीड़ जमा होने के बावजूद इस मामले पुलिस प्रशासन ने क्यों नहीं संज्ञान में लिया ॽ इतना ही नहीं काफी दिनों से यहां भीड़ इकट्ठा होती थी बावजूद इसके स्थानीय पुलिस प्रशासन बेखबर क्यों रहा ॽ सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर कथित बाबा पुलिस प्रशासन क्यों आंख मूंद रखा था ॽ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दर्दनाक हादसे को लेकर बेहद गंभीर हैं और स्थानीय पुलिस प्रशासन को तलब किया है। यही नहीं मुख्यमंत्री ने जांच कमेटी गठित कर जल्द से जल्द रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

तर्क बेमानी: बचाव में यह तर्क दिए जा सकते हैं जब तक किसी तह तक न पहुंचे उसे आरोपी कैसे मान लिया जाए ॽ

गिरफ्तारी के बाद खुली पोल

सत्संग आयोजन समिति से जुड़े चार व्यक्ति और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है।

इस मामले में पुलिस ने मैनपुरी निवासी राम लडैते यादव, हाथरस निवासी मंजू यादव, फिरोजाबाद निवासी उपेन्द्र सिंह यादव, हाथरस निवासी मंजू देवी यादव, हाथरस निवासी मेघ सिंह व हाथरस निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि ये लोग श्रधालुओं को भोले बाबा के चरण रज लेने के लिए अनियंत्रित छोड़ दिया था, जिसके चलते भगदड़ मच गई थी और इस लापरवाही के चलते कई घरों में मातम छा गया।

अनुमति देने में कौन था मददगार

अहम सवाल है कि हाथरस के सिकंद्राराऊ क्षेत्र में अधिक भीड़ जमा कराने वाले भोले बाबा की सीधी प्रशासन में पहुंच थी या किसी के जरिए अनुमति मिलती थी, अनुमति के लिए किसने पैरवी की थी। किसके दबाव में यहां भीड़ इकट्ठा होती थी लिहाजा यह सवाल हर किसी को बेचैन कर रहा है।

Raj Dharm UP

जनता की समस्याओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: प्रयागराज में ‘जनता दर्शन’में गरजे: केशव प्रसाद

प्रयागराज में जनता दर्शन के दौरान डिप्टी CM केशव मौर्य का सख्त संदेश प्रयागराज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज स्थित सर्किट हाउस में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

शिक्षकों को ‘बदलाव का असली नेतृत्वकर्ता’ बना रही योगी सरकार, पाँच जनपदों में पायलट मॉडल ‘निपुण शिक्षक सारथी’ शुरू

चित्रकूट, सोनभद्र, बलरामपुर, गोरखपुर और सीतापुर में पायलट मॉडल लागू, अब कक्षा स्तर पर दिखेगा असर विभाग द्वारा प्रशिक्षित 15 एसआरजी देंगे निरंतर मार्गदर्शन, बढ़ेगा संवाद और सीखने के परिणाम कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों को प्राथमिकता, कक्षा 2 के सीखने के परिणामों पर विशेष फोकस लखनऊ। निपुण भारत मिशन को जमीनी स्तर पर परिणामोन्मुख बनाने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

घबराइए मत, बच्चे के इलाज में नहीं आने देंगे कोई बाधा: योगी आदित्यनाथ

जनता दर्शन में श्रावस्ती से आई महिला को CM योगी ने दिया भरोसा, कहा- आयुष्मान कार्ड बनवाएंगे, विवेकाधीन कोष से भी होगी मदद 200 लोगों की समस्याएं सुनीं  योगी ने, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में […]

Read More