SEBEX 2: भारत ने विकसित किया दुनिया का सबसे खतरनाक विस्फोटक, चंद सेकंड में मचा देगा तबाही

रंजन कुमार सिंह

भारत रक्षा क्षेत्र में लगातार नई उपब्धियां हासिल कर रहा है. इसके साथ ही भारत रक्षा उत्पादन में भी पड़ोसी देशों को पीछे छोड़ता जा रहा है. इस बीच भारत ने एक ऐसा विस्फोटक पदार्थ तैयार किया है जो ट्राइनाइट्रोटॉल्विन (TNT) से दोगुना ज्यादा घातक है. जिसे सेबेक्स 2 (SEBEX-2) नाम दिया गया है. जिसे दुनिया के सबसे ताकतवर गैर-परमाणु विस्फोटकों में से एक माना जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विस्फोटक के विकसित होने के बाद भारत की विस्फोटक क्षमता में क्रांति आने की उम्मीद है.

यह विस्फोटक बमों, आर्टिलरी शेल्स और वारहेड्स की क्षमता को कई गुना बढ़ा देगा. यही नहीं इस नए विस्फोटक का वजन भी काफी कम है. सेबेक्स-2 के फॉर्म्युलेशन को भारतीय नौसेना ने सोमवार को टेस्टिंग के बाद सर्टिफाई भी कर दिया है.

भारतीय नौसेना ने की टेस्टिंग

इस विस्फोटक की भारतीय नौसेना के डिफेंस एक्सपोर्ट प्रमोशन स्कीम के तहत टेस्टिंग की गई है. इस विस्फोटक के इस्तेमाल से वर्तमान हथियारों की क्षमता में कई गुना की बढ़ोतरी होगी. यही नहीं भारत द्वारा विकसित कि गए इस विस्फोट को दुनियाभर की सेनाएं इस्तेमाल करने के लिए आगे आएंगी. बता दें कि इस इस विस्फोटक को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत, इकॉनोमिक एक्सपलोसिव लिमिटेड ने विकसित किया है.

टीएनटी से दो गुना घातक है ये विस्फोटक

बता दें कि किसी विस्फोटक की क्षमता या उसकी ताकत को टीएनटी से तुलना कर आंकी जाती है. टीएनटी का मतलब ट्राइनाइट्रोटॉल्विन है जो दुनिया का सबसे लोकप्रिय और ताकतवर विस्फोटक है. एक ग्राम टीएनटी के विस्फोट में निकलने वाली ऊर्जा लगभग 4000 जूल के बराबर होती है. एक मीट्रिक टन यानी एक हजार किलोग्राम टीएनटी के धमाके से जितनी ऊर्जा निकलती है उसे टीएनटी समतुल्य यानी टीएनटी के बराबर माना जाता है. जो जितना टीएमटी समतुल्य होगा वह विस्फोटक उतना ही ज्यादा घातक होगा.

ये है अब तक का सबसे घातक विस्फोटक

बता दें कि भारत का तब तक का सबसे घातक विस्फोटक ब्रह्मोस मिसाइल के वारहेड में लगाया जाने वाला है. जिसकी टीएनटी 1.50 समतुल्य है. फिलहाल दुनिया के अधिकतर वारहेड्स की टीएनटी तुल्यता 1.25-1.30 के बीच होती है. सेबेक्स-2 की टीएनटी तुल्यता 2.01 है. जो अब तक का सबसे घातक गैर-परंपरागत विस्फोटक माना जा रहा है.

homeslider National

PM मोदी के YouTube पर सब्सक्राइबर्स की संख्या सुनकर हो जाएंगे हैरान

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने डिजिटल दुनिया में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनके आधिकारिक YouTube चैनल ने 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वे दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं। यह उपलब्धि केवल […]

Read More
National

पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 21 जिंदगियों का अंत , मचा हड़कंप

आंध्र प्रदेश से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां काकीनाडा जिले में स्थित एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे […]

Read More
homeslider National

मिडिल ईस्ट तनाव का असर, एयर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

इसके पहले एमिरेट्स ने भी अपनी उड़ानों को कहा है- ‘No Fly’ नया लुक डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के कोने-कोने में बसे भारतीयों के लिए अमेरिका-इजराइल और ईरान तनाव ने होली का त्यौहार खराब कर दिया। अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा, इटली समेत खाड़ी देशों में आवागमन के लिए हवाई यात्राएं फिलहाल रद्द कर दी गई हैं। […]

Read More