यूएन में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए भारत ने 1.16 मिलियन डॉलर का योगदान दिया

न्यूयॉर्क। भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी के उपयोग को बढ़ाने के लिए ‘हिंदी@यूएन’ परियोजना के लिए 1,169,746 अमेरिकी डॉलर का भारी योगदान दिया है।
न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन द्वारा गुरुवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक अकाउंट से की गई एक पोस्ट में कहा गया भारत ने हिंदी@यूएन को बढ़ावा देने के लिए 1,169,746 डॉलर का योगदान दिया है। राजदूत आर. रविंद्र (सी.डी.ए. और डी.पी.आर.) ने हिंदी@यूएन परियोजना के लिए चेक सौंपा, जिसे भारत ने 2018 में दुनिया भर में हिंदी भाषी आबादी तक संयुक्त राष्ट्र की जानकारी पहुंचाने के लिए शुरू किया था।

7 साल में ‘बाबा विश्वनाथ’ की आय में हुई चार गुना की वृद्धि 

भारत के स्थायी मिशन से मिली जानकारी के मुताबिक इन प्रयासों के तहत संयुक्त राष्ट्र के जन सूचना विभाग के सहयोग से 2018 में ‘हिंदी@यूएन’ परियोजना शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य हिंदी भाषा में संयुक्त राष्ट्र की सार्वजनिक पहुंच को बढ़ाना और दुनिया भर में हिंदी भाषी लाखों लोगों के बीच वैश्विक मुद्दों के बारे में अधिक जागरूकता फैलाना है।

भारत 2018 से यूएन के वैश्विक संचार विभाग (डीजीसी) के साथ साझेदारी कर रहा है, जिसमें डीजीसी की समाचार और मल्टीमीडिया सामग्री को हिंदी भाषा में मुख्यधारा में लाने और समेकित करने के लिए अतिरिक्त बजटीय योगदान दिया जा रहा है।

वर्ष 2018 से संयुक्त राष्ट्र समाचार हिंदी में संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर, इंस्टाग्राम और संयुक्त राष्ट्र फेसबुक हिंदी पेज के माध्यम से प्रसारित किए जाते हैं। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र समाचार, हिंदी ऑडियो बुलेटिन (संयुक्त राष्ट्र रेडियो) हर हफ्ते जारी किया जाता है।

मंडल स्तर पर शाखा का विस्तार नहीं होने से नाराज संघ ने बदले वरिष्ठ प्रचारको के कार्य क्षेत्र

मिशन ने आगे कहा कि इस पहल को जारी रखने के लिए राजदूत रविंद्र द्वारा यूएन के वैश्विक संचार विभाग के निदेशक और प्रभारी अधिकारी (समाचार एवं मीडिया प्रभाग) इयान फिलिप्स को 1,169,746 अमेरिकी डॉलर का चेक सौंपा गया।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ आंदोलन तेज, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिका-यूरोप में जबरदस्त प्रदर्शन

नया लुक डेस्क वॉशिंगटन/यूरोप। ईरान के साथ संभावित युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मध्य पूर्व के तनाव के बीच अब अमेरिका और यूरोप में भी उनके खिलाफ विरोध की लहर तेज हो गई है। ‘नो किंग्स’ (No Kings) नाम से हो रहे इन प्रदर्शनों में लाखों […]

Read More